{"_id":"6b03e47a1228338c740e826b","slug":"video-akme-welfare-foundation-tb-patients-nutrition-kits-kangra-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: टीबी मरीजों को एकमे वेलफेयर फाउंडेशन ने वितरित की पोषण किट, पौष्टिक आहार के महत्व पर कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: टीबी मरीजों को एकमे वेलफेयर फाउंडेशन ने वितरित की पोषण किट, पौष्टिक आहार के महत्व पर कार्यशाला आयोजित
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:30 PM IST
Link Copied
टीबी के उपचार में दवाइयों के साथ संतुलित और पौष्टिक आहार की अहम भूमिका को देखते हुए नई दिल्ली स्थित एकमे वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जिला कांगड़ा के फतेहपुर, शाहपुर और नूरपुर ब्लॉक के टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं।
इस कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा के कार्यालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, धर्मशाला में पोषण एवं टीबी विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में पौष्टिक भोजन, मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभ और इन्हें दैनिक आहार में शामिल करने के तरीकों पर चर्चा की गई।
एकमे वेलफेयर फाउंडेशन एवं ताश्विका इंडिया फूड प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक साध्वी पांडेय ने मिलेट आधारित उत्पादों के पोषण संबंधी गुणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन उत्पादों का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है और इन्हें रोजमर्रा के खानपान में कैसे शामिल किया जाए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती ने मिलेट उत्पादों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए समाज के सभी वर्गों को अपने दैनिक आहार में मोटे अनाज को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिलेट्स पोषण के अच्छे स्रोत हैं और इनका नियमित सेवन संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।