{"_id":"671399d5b5197519630c9cc5","slug":"video-114-year-old-khadku-ram-sharma-of-bhoranj-advised-students-to-stay-away-from-drugs","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भोरंज के 114 वर्षीय खड़कु राम शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने की संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भोरंज के 114 वर्षीय खड़कु राम शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया नशे से दूर रहने की संदेश
उपमंडल भोरंज के तहत शहीद अकुंश ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में युवा क्लब सांस्कृतिक विकास मंच जाड़ के सौजन्य से एक विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें इलाके के 114 वर्षीय खड़कू राम ने विद्यालय के विद्यार्थियों तया शिक्षकों को अपनी लंबी आयु के रहस्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी तंदुरुस्ती का राज नियमित व्यायाम करना तथा चिन्तामुक्त रहना बताया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर तथा सभी शिक्षकों ने खड़कू राम को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। खड़कू ने विद्यालय के कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों को फल भी बांटे।
छात्रों की जलपान के लिए 1000 रुपये भी दिए। इस मौके पर युवा कलब सांस्कृतिक विकास मंच जाड़ के प्रधान वीर सिंह रणौत ने बताया कि संस्था इस प्रकार के आयोजन करवाती रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।