{"_id":"6a96994441982cf1050533ab","slug":"video-gaurav-jain-president-jain-samaj-sujanpur-hamirpur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: गौरव जैन बने जैन समाज सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: गौरव जैन बने जैन समाज सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन
Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:52 PM IST
Link Copied
जैन समाज सुजानपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में समाज की जिम्मेदारियां संभालने के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें गौरव जैन को अध्यक्ष, अंकुर जैन को उपप्रधान, भविक जैन को महासचिव और मनीष जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के दौरान समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जैन समाज के पूर्व प्रधान विमल जैन और पूर्व महासचिव अरुण जैन भी मौजूद रहे। उन्होंने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए समाज में एकता बनाए रखने और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और अधिक गति देने का आह्वान किया।
नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव जैन ने समाज के सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों को साथ लेकर जैन समाज की एकता, उत्थान और धार्मिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की बात कही।
बैठक में समाज की आगामी गतिविधियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।