{"_id":"6a9517ca2abfbdf08a08292f","slug":"video-kangra-abhilash-suspicious-death-langahgaon-police-station-protest-2026-08-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरना; यातायात किया बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: अभिलाष की संदिग्ध मौत पर भड़के परिजन, पुलिस स्टेशन के बाहर धरना; यातायात किया बाधित
लंबागांव खंड की सोल वनेहड़ पंचायत के 16 वर्षीय अभिलाष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर सोमवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। अंतिम संस्कार के बाद करीब पौने 11 बजे परिजन और ग्रामीण लंबागांव पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर यातायात भी बाधित किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
परिजनों और ग्रामीणों की मुख्य मांग थी कि अभिलाष की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपमंडलाधिकारी जयसिंहपुर संजीव ठाकुर भी पुलिस स्टेशन पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।
एसडीएम ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें मामले में जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिया। हालांकि, परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि जब तक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
धरने के चलते पुलिस स्टेशन के बाहर कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की।
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अभिलाष को जहरीली दवा पिलाकर उसकी हत्या की गई। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करवाने के साथ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक परिजन और ग्रामीण पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे हुए थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति संभालने का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग है कि मामले में जल्द कार्रवाई कर अभिलाष की मौत की वास्तविक वजह सामने लाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।