{"_id":"6acc9a5e2bd4ab78a907932e","slug":"video-kullu-dussehra-traders-protest-contractor-system-direct-plot-allotment-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उतरे व्यापारी, डीसी से नहीं हो पाई मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा में ठेकेदारी प्रथा के विरोध में उतरे व्यापारी, डीसी से नहीं हो पाई मुलाकात
Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:03 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में प्लॉट आवंटन को लेकर व्यापारियों की नाराजगी सामने आई है। ठेकेदारी प्रथा के विरोध में जूता और रेडीमेड मार्केट के व्यापारी सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। कारोबारियों की मांग है कि उन्हें पहले की तरह दशहरा उत्सव कमेटी के माध्यम से सीधे प्लॉट आवंटित किए जाएं। हालांकि, उपायुक्त से मुलाकात नहीं हो पाने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
व्यापारियों का कहना है कि पहले दशहरा उत्सव के दौरान उन्हें कमेटी की ओर से सीधे प्लॉट उपलब्ध करवाए जाते थे। इस बार जूता और रेडीमेड मार्केट के प्लॉट एक ठेकेदार को सौंपे जाने की बात सामने आई है।
कारोबारियों को आशंका है कि ठेकेदार के माध्यम से प्लॉट मिलने पर उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसी के चलते उन्होंने ठेकेदारी व्यवस्था खत्म कर सीधे आवंटन की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग उठाई है।
व्यापारियों के अनुसार, वे सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे तक मुलाकात के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी उपायुक्त कुल्लू से भेंट नहीं हो पाई।
इससे नाराज और निराश कारोबारियों ने कहा कि वे अपनी समस्या प्रशासन के सामने रखना चाहते हैं, लेकिन मुलाकात नहीं होने से उन्हें समझ नहीं आ रहा कि अपनी मांग किसके समक्ष उठाएं।
व्यापारियों ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने दशहरा उत्सव के दौरान जूता और रेडीमेड मार्केट के कारोबारियों को उचित दरों पर सीधे प्लॉट उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करने की मांग की है।
व्यापारियों का कहना है कि सीधे आवंटन से उन्हें अतिरिक्त खर्च की आशंका से राहत मिल सकती है और वे उत्सव के दौरान अपना कारोबार बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।