सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Ajay Rana On Public Works Minister Vikramaditya Singh

Mandi: अजय राणा बोले- त्रासदी के दौर में हिमाचल की जनता त्रस्त और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विदेश दौरे में मस्त

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:37 PM IST
Mandi Ajay Rana On Public Works Minister Vikramaditya Singh
भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता अजय राणा ने कांग्रेस सरकार के लोक निर्माण मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा हिमाचल प्रदेश एवं मंडी जिला पिछले 21 दिन से भारी बारिश और त्रासदी के दौर से गुजर रहा है, पर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं उनकी मित्र मंडली विदेश दौरे पर गए हैं। इस त्रासदी के दौर में हिमाचल की जनता त्रस्त है और प्रदेश के मंत्री विदेश दौरे में मस्त है। राणा ने कहा कि ऐसी क्या नौबत आ गई की मंत्री और उनकी मित्र मंडली को विदेश दौरे की आवश्यकता पड़ गई ? त्रासदी ग्रस्त क्षेत्रों में सड़क बंद, पानी गायब, बिजली गुल और लोक निर्माण विभाग में 500 करोड़ से अधिक का नुकसान, पर विभाग में के मंत्री स्वयं गायब है। यह चिंताजनक परिस्थितियों है, इस दौर में सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को जनता के बीच होना चाहिए था पर इसके बजाय उन्होंने विदेश दौरे को प्राथमिकता दी यह हिमाचल प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है। अजय राणा ने कहा कि शिमला स्मार्ट सिटी के पैसे से गए घूमने, प्रोजेक्ट समापन की ओर तो क्या सीखने गए मंत्री और उनके मित्र। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का पैसा जनता को सुविधा एवं व्यवस्था देने को इस्तेमाल किया जाता है, पर इस प्रोजेक्ट से वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसी भी प्रकार के राहत हिमाचल प्रदेश को नहीं पहुंचाई गई। जब इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा होने जा रहा है तो विदेश दौरे पर जाकर लोक निर्माण मंत्री एवं उनके मित्रों ने क्या सीख लिया ? ऐसा कौन सा कद्दू में तीर मार दिया। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह समेत चार विधायकों और दो अफसरों के विदेश दौरे का खर्च शिमला स्मार्ट सिटी प्रबंधन को उठाना होगा। शहरी विकास विभाग ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन को इस बारे में पत्र लिखकर जल्द पैसों का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार साउथ कोरिया और जापान गए नेताओं और अफसरों के दस दिन के दौरे का खर्च करीब 70 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। ऐसे में स्मार्ट सिटी प्रबंधन को अपने दफ्तर खर्च के फंड से यह पैसा देना होगा। खास बात यह है कि स्मार्ट सिटी के पैसों पर हो रहे इस दौरे में भी पिछले विदेश दौरे की तरह प्रोजेक्ट के किसी अधिकारी को नहीं ले जाया गया है। शहरी विकास विभाग की ओर से स्मार्ट सिटी प्रबंधन को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सरकार ने इस दौरे को मंजूरी दी है। शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, पालमपुर से विधायक आशीष बुटेल, गगरेट विधायक राकेश कालिया, नाहन विधायक अजय सोलंकी दौरे पर गए हैं। इनके अलावा दो अफसर शहरी विकास विभाग निदेशक नीरज कुमार और विशेष सचिव सौरभजस्सल भी शामिल हैं। ये सभी शहरी विकास और प्रबंधन को लेकर इन दोनों देशों के साथ हो रहे एक्सचेंज प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे। शहरी विकास विभाग से पत्र मिलने के बाद स्मार्ट सिटी प्रबंधन पैसों का इंतजाम करने में जुट गया है। सूत्रों के अनुसार विदेश दौरे के लिए स्मार्ट सिटी से पैसा लेने के फैसले को लेकर यहां के अफसर भी हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नागेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

21 Jul 2025

झारखंडी मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

21 Jul 2025

Jaisalmer News: हल्देश्वर महादेव मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, दस घायल; दो की हालत गंभीर

21 Jul 2025

ग्रेटर नोएडा में भीषण आग: गोदाम में लाखों का सामान राख, दमकल विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

21 Jul 2025

Solan: वाकनाघाट-ममलीग सड़क पर दरकी पहाड़ी, वाहनों की आवाजाही ठप

21 Jul 2025
विज्ञापन

सोमवारी जाम से जूझते रहे लोग, हुई परेशानी

21 Jul 2025

हर हर बम बम के जय घोष से गूंजी दूसरी काशी

21 Jul 2025
विज्ञापन

भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

21 Jul 2025

स्कूल चलो अभियान व संचारी रोग नियंत्रण को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली

21 Jul 2025

सावन माह के दूसरे सोमवार को सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़

21 Jul 2025

Muzaffarangar: कांवड़ यात्रा में उमड़ रहा जनसैलाब, पुलिस ने डाक कांवड़ वाहनों का बदला रूट

21 Jul 2025

Una: बंगाणा क्षेत्र में भारी बारिश से खड्डों-नालों में जलस्तर बढ़ा

21 Jul 2025

भारी बारिश का कारण सतलुज नदी उफान पर, निथर-कोयल-बायल सड़क जलमग्न

21 Jul 2025

गुरुग्राम: प्राचीन शिव मंदिर इच्छापुरी में उमड़े भक्त, सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालय में गूंज रहे जयकारे

21 Jul 2025

Kanwar Yatra: फरीदाबाद में दिखी आस्था और भक्ति की मिसाल, आठ साल का जय पिता संग हरिद्वार ले लाया कांवड़

21 Jul 2025

फरीदाबाद एनआईटी पांच के तत्कालेश्वर शिव मंदिर में शिवभक्तों का हुजूम, श्रद्धालुओं का लगा तांता, लगे जयकारे

21 Jul 2025

बलिया में अवैध शराब के खिलाफ एक्शन, आबकारी विभाग ने नष्ट कराई भट्ठियां और लहन

21 Jul 2025

शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी शिवभक्तों की भीड़, हर- हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा परिसर

21 Jul 2025

Kanwad Yatra: 101 फिट की तिरंगा कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, सहारनपुर पहुंची शिवभक्तों की टोली

21 Jul 2025

फिरोजपुर में तीज महोत्सव का आयोजन, प्रभदीप बनीं तीज क्विन

धर्मशाला: बारिश के बीच कम नहीं हुआ शिव भक्तों का उत्साह, शिवालयों में लगी लाइनें

21 Jul 2025

Sidhi News: रामपुर नैकिन बस स्टैंड पर शराबी का हंगामा, लोगों ने की धुनाई, वीडियो वायरल

21 Jul 2025

सावन के दूसरे सोमवार पर परमट मंदिर में भक्तों ने की बाबा की महाआरती

21 Jul 2025

रोहतक: श्रावण मास के दूसरे सोमवार को मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

21 Jul 2025

कुरुक्षेत्र: सावन की फुहारों के बीच उमड़ी शिव भक्ति, शिवालयों में गूंज रहे जयकारे

21 Jul 2025

Shamli: सावन के दूसरे सोमवार को शिव के जयकारों से गूंजे 'शिवधाम', लगी लंबी कतारें

21 Jul 2025

Bijnor: 10 फिट के बर्मीज पाईथन को देख अटकी लोगों की सांसें, टीम ने रेस्क्यू कर वनों में छोड़ा

21 Jul 2025

Saharanpur: सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक, बारिश ने कांवड़ियों को दी राहत

21 Jul 2025

Saharanpur: सावन के दूसरे सोमवार पर भक्तों ने किया शिवालयों में जलाभिषेक

21 Jul 2025

Shamli: शहर में बढ़ी डाक कांवड़ियों की संख्या, शिव भजनों पर झूमते नजर आए भक्त

21 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed