Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Leopard’s arrival in the Khadihar region sparks panic; its presence in residential areas leaves villagers sleepless.
{"_id":"6adc5e48ff309a7be408ad72","slug":"video-leopards-arrival-in-the-khadihar-region-sparks-panic-its-presence-in-residential-areas-leaves-villagers-sleepless-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: खडिहार क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से दहशत, रिहायशी इलाकों में सक्रियता से उड़ी ग्रामीणों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: खडिहार क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से दहशत, रिहायशी इलाकों में सक्रियता से उड़ी ग्रामीणों की नींद
उपतहसील मकरीड़ी के अंतर्गत वन खंड लांगणा और ग्राम पंचायत खड़िहार सहित आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है। तेंदुआ अब जंगलों से निकलकर रिहायशी बस्तियों और घरों के आंगन तक पहुंचने लगा है, जिससे क्षेत्रवासियों की रातों की नींद उड़ गई है। स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, लेखराज चंदेल, प्रवीण बिष्ट और सनी ने बताया कि वन बीट लांगणा के तहत खड़िहार, ठारा, छंब, बगड़ेना और कनोग गांवों में तेंदुए की सक्रियता सबसे अधिक देखी जा रही है। शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता बनी हुई है। तेंदुए की आमद को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध हलचल दिखने पर तुरंत वन अधिकारियों को सूचित करें। वन परिक्षेत्र अधिकारी मोनिका ने कहा कि तेंदुए की गतिविधियों की सूचना मिलते ही विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय घरों के बाहर पर्याप्त रोशनी रखने और तेंदुए को भगाने के लिए पटाखे चलाने की सलाह दी है। विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।