{"_id":"685d43de260af6ece80d6711","slug":"video-ncc-cadets-showed-discipline-and-skill-in-the-annual-training-camp-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट ने दिखाया अनुशासन व हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में एनसीसी कैडेट ने दिखाया अनुशासन व हुनर
प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी कुल्लू की ओर से आयोजित 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी-192) का समापन समारोह गुरुवार को संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर एवं कैंप कमांडेंट विंग कमांडर कुणाल शर्मा ने की। उन्होंने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को स्मृति चिह्न एवं पदक भेंट कर सम्मानित किया। शिविर में एनसीसी कैडेट ने अनुशासन के साथ हुनर दिखाया शिविर में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की एनसीसी वायु सेना फ्लाइट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर रिले रेस, वॉलीबॉल, स्किट, ग्रुप सांग, एरो मॉडलिंग आरसी मॉडल तथा स्क्रीन डिस्प्ले में प्रथम स्थान झटका। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय एनसीसी एयर विंग की कैडेट दीक्षा कुमारी को गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने के कारण सीनियर अंडर ऑफिसर के रैंक से नवाजा गया। कुल्लू कॉलेज एनसीसी कैडेट अंशुल को गणतंत्र दिवस शिविर दिल्ली व विभिन्न मापदंडों पर खरा उतरने पर सीनियर अंडर ऑफिसर के रैंक से नवाजा गया। विंग कमांडर कुणाल शर्मा व फ्लाइंग ऑफिसर निश्चिल शर्मा ने गेट आईटी अंशुल को सीनियर अंडर ऑफिसर के रैंक प्रदान किया। वहीं, कुल्लू महाविद्यालय की वायु सेना फ्लाइट ने ड्रिल, एकल नृत्य, वॉलीबॉल (एसडी) और 400 मीटर रिले रेस (एसडी) में प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग वर्ग में जरी स्कूल की एनसीसी एयर विंग टुकड़ी ने ओवरऑल प्रथम स्थान अर्जित किया। जबकि ड्रिल प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भारतीय सेना की आरमंड कोर कैप्टन कुणाल सागर ने भारतीय सेना की रोमांचकारी जिंदगी से अवगत कराया। शिविर में कैडेट्स को एयरो मॉडलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें आरसी मॉडल व कंट्रोल लाइन एयरक्राफ्ट मॉडल का प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन, फ्लाइंग ऑफिसर निश्चल शर्मा, वारंट ऑफिसर रहमान, राकेश समहोत्रा, हरबंस यादव, व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।