{"_id":"685ce5687f7d49a1c20bb0aa","slug":"video-video-hamagarada-thana-sa-bika-lkara-haaa-gayab-upanarakashhaka-oura-sapaha-nalbta-thana-ma-naha-karaii-tha-ga-ka-lkha-pa-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होमगार्ड थाने से बाइक लेकर हुआ गायब, उपनिरीक्षक और सिपाही निलंबित, थाने में नहीं कराई थी गाड़ी की लिखा-पढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होमगार्ड थाने से बाइक लेकर हुआ गायब, उपनिरीक्षक और सिपाही निलंबित, थाने में नहीं कराई थी गाड़ी की लिखा-पढ़ी
सुल्तानपुर कोतवाली नगर से एक बाइक गायब होने के मामले में एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने कड़ी कार्रवाई की है। उप निरीक्षक संतोष पाल सिंह और मुख्य आरक्षी अभिषेक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आप सांसद संजय सिंह ने इस प्रकरण में एसपी से शिकायत किया था।
मालूम हो कि कोतवाली नगर के अमहट चौराहा स्थित आयान हॉस्पिटल के सामने बीते 10 जून को एक रोडवेज बस ने बंधुआकलां थाना अंतर्गत हरखी दौलतपुर निवासी मनोज गौतम के भाई धर्मेन्द्र कुमार की बाइक (UP36 V 8492) को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में धर्मेन्द्र की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस बस और बाइक को कोतवाली नगर थाने ले गई। अगले दिन जब मनोज अपनी बाइक लेने थाने पहुंचे, तो दरोगा ने उन्हें दूसरे दिन आने को कहा। 13 जून को जब वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि बाइक थाने में नहीं है। मनोज ने थाने का सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया तो फुटेज में देखा गया कि सिपाही बाइक को थाने के अंदर ले गया और 12 जून को एक होमगार्ड बाइक को थाने से बाहर ले जाता दिखाई दिया। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत की।
जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर एसपी ने 25 जून को उन्हें निलंबित कर दिया। नगर कोतवाल धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बाइक चोरी का केस बुधवार को दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चौकी इंचार्ज द्वारा बाइक को कोतवाली लाकर उसकी लिखा पढ़ी ही नहीं कराई गई थी। इस मामले में जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।