सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Tonk News: Leaders and officials clashed in front of the cabinet minister in BJP program

Tonk News: आपातकाल को लेकर भाजपा का काला दिवस कार्यक्रम, कैबिनेट मंत्री के सामने भिड़े नेता और पदाधिकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Wed, 25 Jun 2025 08:59 PM IST
Tonk News: Leaders and officials clashed in front of the cabinet minister in BJP program
भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा आपातकाल को संविधान हत्या का काला दिवस के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने शिरकत की। कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही मंत्री अविनास गहलोत के सामने भाजपा के दो मंडल अध्यक्ष और एक वरिष्ठ नेता आपस में झगड़ पड़े। एक दूसरे को जमकर गाली गलौज करते हुए बांहें खींच लीं। करीब 15 मिनट तक तीनों भाजपा नेताओं में झगड़ा चलता रहा, लेकिन मंत्री अविनास गहलोत बिना रोके टोके ही आगे बढ़ गए। हालांकि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही आपसी बीच बचाव कर मामले को शांत कर दिया। वहीं, छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा सचिन पायलट को लेकर किए गए ट्वीट 'सचिन बनना है तो तेंदुलकर बनों पायलट नहीं' को लेकर सोशल साइट्स पर चल रहे द्वंद्व को लेकर मंत्री अविनाश ने मीडिया के सवाल पर बचते हुए कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।

कार्यक्रम के पश्चात वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के निमित टोंक विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय गिर्राज महाराज की यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र का धब्बा है।

ये भी पढ़ें- जैसलमेर में लोगों ने श्वान से छुड़ाया नवजात का शव, किसने फेंका बच्चा, जांच में जुटी पुलिस

इतिहास का एक काला अध्याय है आपातकाल
गहलोत ने कहा कि जिन लोगों ने आपातकाल लगाया वे इस कलंक से कभी मुक्त नहीं हो सकते है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र सेनानियों के कारण भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और बड़ा गणतंत्र है। उन्होंने कहा कि आपातकाल स्वतंत्रता के बाद देश के इतिहास का एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र उन लोगों के संघर्ष के कारण बचा है, जिन्होंने आपातकाल लागू किए जाने का विरोध किया था। देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया है। अनेक लोगों ने आपातकाल की पूरी अवधि में जेल में गुजारी। आपातकाल में लोगों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। कई प्रतिबंध भी लगाए गए। हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे, लेकिन लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग रहे।

आपातकाल नहीं बल्कि कांग्रेस का अन्यायकाल था
भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि आपातकाल लगाया जानेवाला दिन, 25 जून सभी को याद दिलाता है कि कांग्रेस सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है। वह आपातकाल नहीं बल्कि कांग्रेस का अन्यायकाल था। उन्होंने कहा कि आपातकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला अध्याय है।उन्होंने कहा कि जेल में बंद कार्यकर्ताओं का मनोबल हमेशा ऊंचा रहा और उन्होंने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जी-जान से लड़ाई लड़ी। उन्होंने आपातकाल लगाने और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को निलंबित करने का विरोध किया। इस अवसर पर निवाई विधायक रामसहाय वर्मा,प्रदेश प्रवक्ता सरिता गैना,जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत में फर्जी DSP बनकर 11 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

25 Jun 2025

फतेहाबाद के भाजपा जिला कार्यालय में मनाया संविधान हत्या दिवस

25 Jun 2025

लगातार बारिश... गंगा का जलस्तर बढ़ा, यात्रियों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत

25 Jun 2025

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने रखी संगठन की बात

25 Jun 2025

महिला निशानेबाजों ने दिखाई विश्व कप में जगह बनाने की तैयारी

25 Jun 2025
विज्ञापन

राजधानी दून में बारिश, आज प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

25 Jun 2025

आपातकाल के 50 वर्ष पर करनाल में CM नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला, संविधान की हत्या का लगाया आरोप

25 Jun 2025
विज्ञापन

जमीन विवाद को लेकर चल रहे विवाद में ग्रामीण से मारपीट, उपचार के दौरान मौत

25 Jun 2025

Una: ऊना में माैसम ने बदली करवट, लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

25 Jun 2025

तालगांव पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने जानी पेयजल सप्लाई की हकीकत

25 Jun 2025

MP News: गरीब परिवार की बेटियों का कमाल, बड़ी बेटी ने नाव से नेवी तक का सफर तय किया, छोटी ने जीता कांस्य पदक

25 Jun 2025

हिसार एचएयू छात्र आंदोलन पर सरकार और छात्रों के बीच बनी सहमति

25 Jun 2025

रोहतक में बूचड़खाना बंद करने के विरोध में उतरे गोरक्षक, शुरू की भूख हड़ताल

25 Jun 2025

कानपुर में सनिगवां स्थित द वाटर बॉक्स पूल को पुलिस ने किया सील

25 Jun 2025

पहाड़ों की बारिश से गढ़ खादर में बेचैनी बरकरार, गंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी का क्रम जारी

25 Jun 2025

Alwar News: यूरिया से बना रहे थे डीईएफ, कृषि विभाग ने कार्रवाई कर 66 बैग जब्त किए, मामला दर्ज

25 Jun 2025

VIDEO: पूर्व पीएम वीपी सिंह की जयंती... आयोजित किया गया सम्मान समारोह

25 Jun 2025

पंचकूला सेक्टर 1 उपायुक्त कार्यालय में पटवारखाने के बाहर धरने पर बैठे पटवारी और कानूनगो

25 Jun 2025

VIDEO: मध्य प्रदेश पर्यटन से कराया परिचित, दी महत्वपूर्ण जानकारियां

25 Jun 2025

VIDEO: मध्य प्रदेश के कलाकारों ने थाटिया व घसिया जनजाति का पारंपरिक नृत्य पेश किया

25 Jun 2025

VIDEO: जननायक पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह जयंती समारोह का आयोजन

25 Jun 2025

फरीदाबाद के बीके अस्पताल में गर्मी से मरीज बेहाल, देखें ये रिपोर्ट

25 Jun 2025

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में दवाओं के पर्चे की झपटमारी कैमरे में कैद, देखिए वीडियो में

25 Jun 2025

बदायूं में पुरानी पेंशन बहाली के लिए भूख हड़ताल, कर्मचारियों ने किया एक दिवसीय सत्याग्रह

25 Jun 2025

Saharanpur: भाकियू ने फतेहपुर थाने पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, ये हैं मांगें

25 Jun 2025

भिवानी में दो बहनों के घर झगड़ा सुलझाने गए भाई की पीट-पीटकर की हत्या

25 Jun 2025

VIDEO: Sitapur: आषाढ़ अमावस्या पर्व पर दो लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, सुबह से ही होते रहे धार्मिक आयोजन

25 Jun 2025

VIDEO: ग्राम स्वराज के संकल्पों की गूंज, मिल रहा ग्राम पंचायतों को हरित, सुरक्षित और न्याय संगत बनाने का प्रशिक्षण...

25 Jun 2025

VIDEO: पुलिस पाठशाला में छात्राओं ने खुलकर रखी अपनी बात, पांच छात्राओं का हुआ सम्मान

25 Jun 2025

फर्रुखाबाद में मंत्री जयवीर सिंह बोले- कांग्रेस ने लोकतंत्र का घोंटा गला, भाजपा राष्ट्र संकल्प के प्रति दृढ़ संकल्पित

25 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed