{"_id":"685c1bea83c1fe715c0b0e75","slug":"video-mobile-phone-snatched-from-contract-worker-in-underpass-while-he-went-home-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में झपटमारों का आतंक: घर जाते संविदा कर्मी से छीना मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में झपटमारों का आतंक: घर जाते संविदा कर्मी से छीना मोबाइल, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत नगर पंचायत के संविदा कर्मी से घर जाते हुए बीती रात अंडरपास के नीचे मोबाइल छीन लिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है। डासना एनएच नौ स्थित अल जमील होटल से बुधवार रात कादिर पुत्र जमील निवासी वार्ड नं 3 पुरानी पैंठ डासना वेव सिटी अपने घर जा रहा था, जब कादिर डासना अंडरपास में पहुंचा तो वह घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार करने लगा, तभी डासना की ओर से बाइक पर आये युवक ने कादिर के हाथ से फोन छीन लिया और तेजी से एनएच नौ पर भाग गये। कादिर ने उनका पीछा भी किया। मगर वह उन्हें पकड़ न सका। एसीपी इन्चार्ज लिपी नागायच ने बताया कि युवक से मोबाइल छिनने की घटना संज्ञान में आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे। कादिर नगर पंचायत डासना में संविदा पर इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।