फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   84.17% voter turnout in Teachers' MLC election

Sultanpur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 84.17% मतदान

Sat, 24 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
84.17% voter turnout in Teachers' MLC election
 अखंडनगर विकास खंड में मतदाताओं की लगी कतार। स्रोत-सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को जिले में 84.17 फीसदी मतदान हुआ। कुल 2679 शिक्षक मतदाताओं में से 2255 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 1802 पुरुष और 453 महिला शिक्षक शामिल हैं। शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के साथ ही भाजपा, सपा समेत 16 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। मतगणना 26 अक्तूबर को गोरखपुर स्थित आयुक्त कार्यालय परिसर में होगी।
विज्ञापन

जिले के 11 बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। शहर के जीआईसी और अखंडनगर समेत कई केंद्रों पर शिक्षक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। महिला शिक्षकों ने भी मतदान में रुचि दिखाई। सुबह 10 बजे तक 16.31 फीसदी, दोपहर 12 बजे तक 45.09 फीसदी और दोपहर दो बजे तक 69.65 फीसदी मतदान हुआ। शाम चार बजे तक मतदान का आंकड़ा 84.17 फीसदी पहुंच गया।
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और सपा के संजय त्रिपाठी प्रमुख दावेदार हैं। डीएम इंद्रजीत सिंह ने जीआईसी और कूरेभार समेत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी विनीत जायसवाल ने भी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने पीठासीन अधिकारियों, मतदान कर्मचारियों और मतदाताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा, सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों की ओर से मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की सहायता के लिए बूथ लगाए गए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, विधायक विनोद सिंह और नगरपालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल समेत पार्टी के प्रमुख नेता भी पहुंचे। मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। एडीएम प्रशासन रत्नप्रिया ने बताया कि मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटियां गोरखपुर स्थित आयुक्त कार्यालय भेज दी गईं।


इन केंद्रों पर हुआ मतदान
शहर के जीआईसी में दो बूथ बनाए गए थे। इसके अलावा कूरेभार, जयसिंहपुर, कादीपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, करौंदीकला, पीपी कमैचा, लंभुआ और बल्दीराय के विकास खंड कार्यालयों में एक-एक बूथ बनाया गया था। सभी केंद्रों पर पुलिस बल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। डीएम के साथ उपजिलाधिकारियों ने भी मतदान का जायजा लिया।
समयवार मतदान
सुबह 10 बजे तक- 16.31 फीसदी
दोपहर 12 बजे तक- 45.09 फीसदी
दोपहर दो बजे तक- 69.65 फीसदी
मतदान समाप्ति तक - 84.17 फीसदी

 अखंडनगर विकास खंड में मतदाताओं की लगी कतार। स्रोत-सोशल मीडिया

 अखंडनगर विकास खंड में मतदाताओं की लगी कतार। स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed