{"_id":"6adbb065a3ebaf5e4f07afed","slug":"staged-the-slaying-of-tadaka-the-flower-garden-episode-and-the-bow-breaking-ceremony-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-167883-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ताड़का वध, फुलवारी और धनुषयज्ञ का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ताड़का वध, फुलवारी और धनुषयज्ञ का किया मंचन
Sat, 24 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
(कार्यक्रम की खबर)
करौंदीकला। क्षेत्र के बांगरकला में बृहस्पतिवार रात रामलीला का मंचन किया गया। इसमें ताड़का वध, फुलवारी और धनुषयज्ञ की लीलाएं दिखाई गईं। मंचन के दौरान ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ में बाधा डाल रही ताड़का का भगवान श्रीराम ने वध किया। इस प्रसंग पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। फुलवारी में सीता और राम के प्रथम मिलन के दृश्य ने सभी को भाव-विभोर कर दिया। लीला का मुख्य आकर्षण धनुषयज्ञ रहा। राजा जनक के दरबार में भगवान राम ने विशाल शिव धनुष तोड़ा। इसके बाद पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला समिति ने बताया कि शुक्रवार रात परशुराम संवाद और श्रीराम-सीता विवाह उत्सव का मंचन होगा। इस मौके पर राजू सिंह, आशाराम वर्मा, अमित मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, विवेक सिंह, अमरनाथ सिंह और प्रियम सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संवाद