{"_id":"69cd14d9be13921d1f01483c","slug":"video-sardar-patel-university-to-apply-for-national-ranking-for-the-first-time-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय नेशनल रैंकिंग के लिए पहली बार करेगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: सरदार पटेल विश्वविद्यालय नेशनल रैंकिंग के लिए पहली बार करेगा आवेदन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी ने अपने चौथे स्थापना दिवस पर हर्षोल्लास और गरिमा के साथ समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित हरिमन शर्मा उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की उपलब्धियों, परंपराओं और भविष्य की योजनाओं का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में स्थापित यह विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी साझा किया कि विश्वविद्यालय इस वर्ष नेशनल रैंकिंग के लिए आवेदन करेगा और बासा तथा पधर कैंपस में बीटेक व बीएएलएलबी पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है। इसके लिए सरकार से पत्राचार किया जा चुका है। कुलपति ने कहा कि राजस्व जुटाने और शिक्षा के विस्तार के लिए स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रम शुरू करना आवश्यक है। खेलकूद के क्षेत्र में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस वर्ष खेलों के लिए 1.15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नेशनल अवार्ड जीते हैं और हैंडबाल टीम ने नेशनल प्रतियोगिता में चौथे राउंड तक सफलता प्राप्त की। मुख्य अतिथि हरिमन शर्मा ने विश्वविद्यालय द्वारा हिमाचल प्रदेश के मध्य क्षेत्र में उच्च शिक्षा सुलभ बनाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, नवाचार और व्यावहारिक ज्ञान अपनाने की सलाह दी और समाज तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। यूजीसी नेट और जेआरएफ जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। हिमाचली, पंजाबी और हरियाणवी लोकनृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।