{"_id":"6a9692c0b4aab993c501fd76","slug":"video-paonta-sahib-pink-auto-service-for-women-started-sirmaur-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पांवटा साहिब में महिलाओं के लिए आज से दौड़ेंगे पिंक ऑटो, आरटीओ ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पांवटा साहिब में महिलाओं के लिए आज से दौड़ेंगे पिंक ऑटो, आरटीओ ने दिखाई हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 01 Sep 2026 02:24 PM IST
Link Copied
पांवटा साहिब में महिला यात्रियों के लिए मंगलवार से परिवहन की एक नई पहल शुरू हो गई है। शहर की सड़कों पर अब दो पिंक ऑटो दौड़ेंगे। इन ऑटो में केवल महिला यात्रियों को ही आवागमन की सुविधा मिलेगी।
मंगलवार को आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने हरी झंडी दिखाकर दोनों पिंक ऑटो को रवाना किया। इस दौरान नई सेवा की शुरुआत को लेकर उत्साह नजर आया। पिंक ऑटो के संचालन से शहर में आने-जाने वाली महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि प्रदेश में यह अपनी तरह की एक नई शुरुआत है। पिंक ऑटो को विशेष रूप से महिला यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर में संचालित किया जाएगा। इससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर आवागमन के लिए एक अलग परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
पांवटा साहिब में शुरू हुई इस पहल को महिला यात्रियों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।