{"_id":"6af6ecaf88dfc9d1990f00ff","slug":"video-rao-dan-singh-congress-vote-bachao-desh-bachao-campaign-himachal-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: राव दान सिंह बोले- वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक ले जाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: राव दान सिंह बोले- वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक ले जाएगी कांग्रेस
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:25 PM IST
Link Copied
कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश पर्यवेक्षक एवं हरियाणा के पूर्व मंत्री राव दान सिंह ने कहा कि पार्टी अब वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके तहत देशभर में जिला, क्षेत्र और बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। गांवों और मोहल्लों में चौपाल आयोजित कर मतदाताओं को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों और निष्पक्ष मतदान के महत्व की जानकारी दी जाएगी।
नाहन में आयोजित प्रेसवार्ता में राव दान सिंह ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है और यहां की चुनावी परंपराओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली से पद की गरिमा प्रभावित हुई है और लोगों के बीच चुनावी व्यवस्था को लेकर अविश्वास पैदा हुआ है।
राव दान सिंह ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की बात करती है, लेकिन उसके शासन वाले राज्यों में भी लोकतंत्र बचाने की आवाज उठ रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब सत्ता भाजपा के पास है तो फिर लोकतंत्र को बचाने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है।
उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ भाजपा के राजनीतिक चेहरे को बेनकाब किया है। साथ ही मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने एक अंग्रेजी समाचार पत्र की पत्रकार की निर्भीक पत्रकारिता का जिक्र करते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई सवाल देश के सामने आए हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी वोट चोरी के मुद्दे को केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रखेगी। इसके लिए देशभर में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत हर जिले, क्षेत्र और बूथ तक पहुंचने की योजना है।
उन्होंने बताया कि गांवों और मोहल्लों में चौपाल लगाकर आम लोगों को मतदान की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी।
राव दान सिंह ने नोटबंदी, जीएसटी और कोविड प्रबंधन का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने समय-समय पर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए थे, लेकिन उस समय उनका मजाक बनाया गया। उनके अनुसार, अब जनता उन सवालों के महत्व को समझ रही है।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा अब केवल कांग्रेस का आरोप नहीं रह गया है, बल्कि आम मतदाता भी चुनावी व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद परमार, जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा, श्रीरेणुकाजी कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र सिंह, पार्षद नरेंद्र तोमर, सप्पू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।