{"_id":"6abe1b04904924a3a506aaa9","slug":"video-solan-rabaun-nh5-car-auto-accident-driver-injured-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: रबौण में अचानक कार ने लगाई ब्रेक, पीछे से ऑटो टकराया; चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: रबौण में अचानक कार ने लगाई ब्रेक, पीछे से ऑटो टकराया; चालक घायल
Ankesh Dogra
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:04 PM IST
Link Copied
शहर के रबौण क्षेत्र में एनएच-5 पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अचानक ब्रेक लगाने के कारण एक कार के पीछे चल रहा ऑटो उससे टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा नंबर की एक कार रबौण एनएच-5 से गुजर रही थी। इसी दौरान कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। पीछे से आ रहा ऑटो चालक संभल पाता, इससे पहले ही ऑटो कार से जा टकराया।
कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में कार को भी क्षति हुई, जबकि ऑटो का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
गनीमत यह रही कि टक्कर के बावजूद हादसे में किसी व्यक्ति की जान नहीं गई। हालांकि ऑटो चालक को चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा कार के अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आ रहे ऑटो के टकराने के कारण हुआ बताया जा रहा है।
पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। फिलहाल हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।