{"_id":"6666ff00a4f52f27a90433d3","slug":"video-a-grand-district-level-peeplu-fair-will-be-organized-in-bangana-of-una","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ऊना के बंगाणा में जिला स्तरीय पीपलू मेले का होगा भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ऊना के बंगाणा में जिला स्तरीय पीपलू मेले का होगा भव्य आयोजन
ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेले का आयोजन 17 से 19 जून तक किया जाएगा. मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों को लेकर प्रबंधों की समीक्षा की. विवेक शर्मा ने मेले के भव्य आयोजन पर बल देते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह
सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीपलू मेले का लम्बा इतिहास है. इससे लोगों की आस्था जुड़ी है. पुरातन परम्पराओं को सहेजने के साथ ही इसके आयोजन में नयापन जोड़ने, नयी गतिविधियां आयोजित करने और इसे भव्य स्वरूप देने के प्रयास होंगे. विवेक शर्मा ने मेले में कुटलैहड़ क्षेत्र की विशिष्टता को प्रदर्शित करती थीम के साथ विशेष गतिविधियां आयोजित करने को कहा. उन्होंने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए लीक से हट कर सोचें. उन्होंने मेले में जनता की सुविधा का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए. जिला स्तरीय पीपलू मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं. ये कमेटियां आयोजन से जुड़ीविभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा देखेंगी.मेले में विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी. मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा मेले में विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं आयाजित की जाएंगी. मुख्य आकर्षण छिंज के अलावा कबड्डी, रस्साकसी और बॉलीवॉल का आयोजन किया जाएगा. इसमें पशु मेले का भी आयोजन किया जाएगा. मेले की बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी. इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।