{"_id":"6af6ebf962a8015b0006e091","slug":"video-arun-patial-inspects-saransh-garg-foundation-gaushala-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: गौसेवा आयोग के चेयरमैन अरुण पटियाल ने किया सारांश गर्ग फाउंडेशन की गौशाला का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: गौसेवा आयोग के चेयरमैन अरुण पटियाल ने किया सारांश गर्ग फाउंडेशन की गौशाला का निरीक्षण
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:22 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग के चेयरमैन अरुण पटियाल ने शुक्रवार को आयोग के सदस्य सूबेदार संजीव पटियाल के साथ सारांश गर्ग फाउंडेशन की ओर से संचालित गौशाला कैंट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला में बेसहारा गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अरुण पटियाल ने गौशाला में आश्रय प्राप्त बेसहारा एवं असहाय गोवंश के लिए चारे-पानी, स्वच्छता, आवासीय सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने फाउंडेशन की ओर से गोवंश की देखभाल के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा।
चेयरमैन ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद फाउंडेशन जिस समर्पण भाव से बेसहारा गोवंश की सेवा और संरक्षण में जुटा है, वह सराहनीय है।
दौरे के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं और सामने आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि गौशाला की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।