{"_id":"670e33e8b384d940d60e16bc","slug":"video-lieutenant-colonel-promoted-from-retired-major-rank-to-a-rousing-welcome-in-his-home-area","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लेफ्टिनेंट कर्नल का उनके गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लेफ्टिनेंट कर्नल का उनके गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के समाजसेवी व सेवानिवृत्त मेजर रैंक से पदोन्नत लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह का उसके गृह क्षेत्र में जोरदार स्वागत किया। ज्ञात रहे कि रधवीर सिंह एक मिडल परिवार से संबंध रखते हैं और अपनी मेहनत और बुजुर्गों के स्नेह प्यार व आशीर्वाद से आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इस मौके पर नव निर्वाचित पदोन्नत लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह व उनकी धर्मपत्नी ऊषा देवी को पूर्व बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, सोमनाथ सोनी, बार्ड सदस्य अंजली शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं पर अशोक शर्मा ने बताया कि यह इलाके के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि उनके इलाके के सैनिक को लेफ्टिनेंट कर्नल बनने का मौका मिला है। आने वाले युवाओं के लिए लेफ्टिनेंट कर्नल रधवीर सिह प्रेरणादायक बनेंगे। रधवीर सिह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 16 साल पहले मेजर रैंक से सेवानिवृत्त हुआ था। परन्तु किन्हीं कारणों से लेफ्टिनेंट कर्नल पद से वंचित रह गए थे। जिसके लिए हमने सर्वोच्च न्यायालय तक अपने हक की लड़ाई लड़ी और आज 16 साल बाद मेजर रैंक से पदोन्नत लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर आसीन हुए जिसके हम हकदार थे। वहीं पर आज जो कुछ भी हूं अपने स्वर्गीय माता-पिता रत्न चंद-सत्या देवी के आशीर्वाद व बड़े भाई भाभी रणजीत सिंह व शीला देवी के मार्गदर्शन व छोटे भाई बहन रणवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह बहन सुमन कुमारी बहनोई शेर सिंह के स्नेह व गुरुजनों तथा क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद का परिणाम है इसमें सबसे बड़ा योगदान धर्मपत्नी उषा देवी का सहयोग रहा है जिन्होंने मुझे हर समय-समय पर मोटिवेट किया और हर समय मुझे हौसला दिया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।