{"_id":"6b07d81dc058fd3c2601bf4f","slug":"video-mata-sita-devi-charitable-trust-bangana-free-langar-service-one-year-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: बंगाणा अस्पताल में एक साल से जारी निःशुल्क लंगर सेवा, मरीजों और तीमारदारों को मिल रहा भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: बंगाणा अस्पताल में एक साल से जारी निःशुल्क लंगर सेवा, मरीजों और तीमारदारों को मिल रहा भोजन
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 12:26 PM IST
Link Copied
ऊना जिले के सिविल अस्पताल बंगाणा के बाहर माता सीता देवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई निःशुल्क लंगर सेवा को एक वर्ष पूरा हो गया है। इस सेवा के माध्यम से अस्पताल में उपचार करवाने आने वाले मरीजों, उनके तीमारदारों और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
एक वर्ष पहले शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य अस्पताल आने वाले ऐसे लोगों की मदद करना है, जिन्हें इलाज के दौरान भोजन की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। खासकर दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को इस सुविधा से राहत मिल रही है।
ट्रस्ट के रामप्रकाश ने बताया कि लंगर सेवा शुरू करने का मुख्य उद्देश्य अस्पताल पहुंचने वाले जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाना था। कई बार दूरदराज के गांवों से मरीज और उनके परिजन उपचार के लिए अस्पताल पहुंचते हैं। ऐसे में उन्हें भोजन की व्यवस्था करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इसी समस्या को देखते हुए ट्रस्ट ने अस्पताल के बाहर निःशुल्क लंगर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया था। इसके माध्यम से मरीजों, तीमारदारों और अन्य जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
रामप्रकाश ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। ट्रस्ट का प्रयास है कि अस्पताल आने वाले किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि यह सेवा भविष्य में भी जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।