{"_id":"6655d482b1462ed5ca0ed2bf","slug":"video-mukesh-agnihotri-said-govt-which-was-formed-by-priyanka-gandhi-even-a-bird-cannot-attack-it","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अग्निहोत्री बोले- जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया, उसे परिंदा भी पर नहीं मार सकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अग्निहोत्री बोले- जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया, उसे परिंदा भी पर नहीं मार सकता
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बागी पूर्व विधायकों पर हमला बोला है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की मजबूत सरकार को गिराने के सपने देखने वालों को प्रदेश की जनता दिन में तारे दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि यह आपकी सरकार मजबूत है, सरकार के पास 34 विधायक है और विपक्ष के पास 25 है, कांग्रेस सरकार बढ़ जाएगी और भाजपा 25 पर ही रह जाएगी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बनाने में प्रियंका गांधी की अहम भूमिका रही, जिस सरकार को प्रियंका गांधी ने बनाया उसे सरकार को परिंदा भी पर नहीं मार सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार के नेता हिमाचल आकर आपदा में गबन की बात कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आरोप लगाने के स्थान पर यह बताए कि आपदा में क्या मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।