{"_id":"66548515655737da8607ddf3","slug":"video-sarakara-asapatal-ma-karamacaraya-na-jalya-parana-rakarada-saemao-bl-rathatha-oura-kabugdha-tha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों ने जलाया पुराना रिकॉर्ड, सीएमओ बोले- रद्दी और कबाड़ था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरकारी अस्पताल में कर्मचारियों ने जलाया पुराना रिकॉर्ड, सीएमओ बोले- रद्दी और कबाड़ था
बदायूं के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दहगवां के कुछ कर्मचारियों ने अस्पताल के पुराने रिकॉर्ड को परिसर में रविवार को आग के हवाले कर दिया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसमें साफ दिख रहा है कि कर्मचारी चोरी से तमाम रिकॉर्ड जला रहे हैं। मामला सीएमओ के पास तक पहुंचा लेकिन उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया। खुद को बैठक में होने की बात कहकर मामले को टाल दिया। मामला जब एडी हेल्थ डॉ. पुष्पा पंत के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ को तत्काल जांच करा आख्या मांग ली। सीएमओ ने अस्पताल में रखे रिकॉर्ड का वीडियो बनाकर भेज दिया। सीएमओ डॉ. अब्दुल सलाम ने कहा कि वीडियो देखा है पुराने कागज जलते नजर आ रहे हैं। कोई रिकॉर्ड नहीं है। सीएचसी की छत बरसात में टपकती है इसलिए पुराना कबाड़ और रद्दी को जलाया गया होगा, फिर भी जानकारी करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।