फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sharad Purnima is today; a special Ganga bath will take place in Kachhla today and tomorrow.

Budaun News: शरद पूर्णिमा आज, कछला में आज और कल होगा विशेष गंगा स्नान

Sun, 25 Oct 2026 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima is today; a special Ganga bath will take place in Kachhla today and tomorrow.
घाट पर व्यवस्थाओं को देखते हुए चेयरमैन जगदीश लोनिया। संवाद
बदायूं। शरद पूर्णिमा रविवार को है। कछला गंगा घाट पर 25 और 26 अक्टूबर को विशेष स्नान रहेगा। इसके मद्देनजर शनिवार शाम से पुलिस बल घाट पर तैनात कर दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। 24 घंटे के लिए रूट डायवर्जन भी लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

कछला तिराहे से बाइपास मार्ग से श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली, बसें निकलेंगी। चौरई की तरफ से आने वाली मोटरसाइकिल, टेंपो, ई-रिक्शा और पैदल यात्रियों को चौराहे की तरफ से निकाला जाएगा, ताकि जाम के हालात न बनें। केवल स्नान करने वाले श्रद्धालु ही घाट तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से घाट पर बैरिकेडिंग कर खतरे वाले स्थानों पर लाल झंडी लगवाई गई है। जगह-जगह नावों का इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं के लिए पानी के छह टैंकर लगवाए गए हैं। स्नान स्थल तक जाने के लिए एक ही रास्ता रखा गया है। बाकी जगहों पर पुलिस तैनात रहेगी, ताकि कोई अन्य स्थान पर स्नान न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए घाट पर 200 पुलिस कर्मी, 3 सीओ, 6 इंस्पेक्टर, 8 ट्रैफिक पुलिसकर्मी और 25 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती में स्नान संपन्न होगा। इधर, नगर पंचायत चेयरमैन जगदीश लोनिया चौहान ने शनिवार शाम 4:30 बजे गंगा घाट का निरीक्षण किया। घाट पर गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कर्मचारियों को फटकार लगाई। तत्काल 16 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सफाई कराई गई। घाट के दोनों तरफ बैठने के लिए तख्त डलवाए गए, दोनों तरफ दो-दो कैंप लगाने के निर्देश दिए। 5 स्टीमर पर दो-दो गोताखोर और एक-एक नगर पंचायत कर्मचारी तैनात रहेगा जो अनाउंसमेंट भी करेगा।

---
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। रूट डायवर्जन लागू है, केवल स्नान करने वाले श्रद्धालु ही घाट पर पहुंच सकेंगे। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed