{"_id":"6add8f85c419001ef9070a6e","slug":"video-police-personnel-took-part-in-a-marathon-in-budaun-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: मैराथन में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, सीओ सिटी ने दिखाई हरी झंडी; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: मैराथन में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, सीओ सिटी ने दिखाई हरी झंडी; देखें वीडियो
Mukesh Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:41 AM IST
Link Copied
बदायूं में पुलिस स्मृति दिवस/राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम के तहत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मैराथन का आयोजन किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिंद जाधव ने रिजर्व पुलिस लाइन से मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजन का उद्देश्य पुलिस कर्मियों में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस एवं टीम भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। मैराथन प्रतियोगिता के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा कर्तव्य पालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिस कर्मियों के त्याग और समर्पण को स्मरण किया गया। मैराथन प्रतियोगिता में आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शोएब (चेस्ट नं. 19) एवं आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हारिश (चेस्ट नं. 33) ने संयुक्त रूप से प्रथम व आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी हरिओम कुमार (चेस्ट नं. 51) ने द्वितीय स्थान और आरटीसी प्रशिक्षु आरक्षी शिवम (चेस्ट नं. 99) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक आरटीसी राजेन्द्र सिंह पुण्डीर, उपनिरीक्षक यातायात रामसेवक राठौर, दीनानाथ मौर्य व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।