{"_id":"6652e81b4bb49af82c029e20","slug":"video-song-prepared-by-dc-mandi-to-make-voters-aware-launched","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 'हमने अपने मन में यही ठाना है, हम सबको तो वोट देने जाना है' डीसी मंडी द्वारा लॉन्च किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 'हमने अपने मन में यही ठाना है, हम सबको तो वोट देने जाना है' डीसी मंडी द्वारा लॉन्च किया गया
मंडी जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए उपायुक्त एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन के निर्देशानुसार तैयार किया गया एक गीत ‘हमने अपने मन में यही ठाना है, हम सबको तो वोट देने जाना है’ लॉन्चिंग के बाद चंद घंटों में ही बड़े पैमाने पर वायरल हो रहा है। इसके माध्यम से जन-जन तक मतदान का संदेश पहुंच रहा है। चुनाव की तैयारियों की व्यस्तताओं के बीच शनिवार शाम को अपूर्व देवगन ने जैसे ही यह जागरुकता गीत लांच किया, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेफार्म्स पर इसे लोग बड़े पैमाने पर शेयर करने लग गए। यह गीत आगामी 1 जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन मंडी ने तैयार करवाया था। आती क्या खंडाला गीत लिखने वाले लेखक नितिन रायकवार के बोलों से सजे इस गीत को बॉलीबुड प्ले बैक सिंगर हिमाचल निवासी अरविंद सिंह राजपूत ने अपनी आवाज दी है। गीत को डीसी मंडी के यूट्यूब चैनल, डीसी मंडी और डीईओ मंडी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन का कहना है कि लोगों की गीत को लेकर आईं प्रतिक्रियाओं को देखते हुए लगता है कि यह गीत मतदाता जागरूकता का संदेश देने में जरूर सफल साबित होगा। उन्होंने बताया कि मंडी जिला में मतदान के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत अनेक एक्टिविटीज आयोजित की जा रही है। गीत-संगीत का आदमी के मस्तिक में जबरदस्त प्रभाव पड़ता है इसको लेकर ही स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत वोटर जागरूकता के लिए यह गीत तैयार करवाया गया था। उन्होंने लोगों से गीत को देखने और अधिक से अधिक शेयर करने की भी अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।