{"_id":"6651b645ae895732e209264c","slug":"video-evm-machines-were-transported-to-kilad-in-pangi-by-a-helicopter-of-the-indian-air-force","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से ईवीएम मशीनों को पांगी के किलाड़ पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से ईवीएम मशीनों को पांगी के किलाड़ पहुंचाया
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचा दी गईं। इससे पहले मशीनों की कमीशनिंग प्रक्रिया भरमौर में ही पूरी कर ली गई है। यह जानकारी उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने दी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर से संबंधित पांगी उपमंडल में कुल 39 मतदान केंद्र हैं। जहां के लिए कुल 55 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित पहुंच दी गई हैं। बताया कि पांगी उपमंडल के 39 मतदान केंद्रों के लिए 16 अतिरिक्त मशीनें भेजी गई हैं। मशीनों को सुबह स्ट्रांग रूम भरमौर से सड़क मार्ग के जरिये जिला मुख्यालय चंबा के सुल्तानपुर हेलीपैड तक पहुंचाया गया, जहां से एक बड़े हेलिकॉप्टर की सहायता से उपमंडल मुख्यालय किलाड़ (पांगी) ले जाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम मशीनों को तहसीलदार कार्यालय भवन किलाड़ में बनाए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है तथा ईवीएम को ले जाते समय भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया गया है। बताया कि 1 जून को मतदान के बाद 2 जून को हेलिकॉप्टर के जरिये इन ईवीएम मशीनों को चंबा पहुंचाकर स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।