{"_id":"6651ceb80b168cb1960d8fa2","slug":"video-fire-broke-out-in-the-scrap-yard-of-a-pharmaceutical-company-in-nalagarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नालागढ़ में दवा कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग, दो लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नालागढ़ में दवा कंपनी के स्क्रैप यार्ड में लगी आग, दो लाख का नुकसान
नालागढ़ के बागवानियां स्थित एक दवा कंपनी के स्क्रैप यार्ड में आग लगने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग ने आग पर डेढ़ घंटे में काबू पाया। आग से कंपनी के स्क्रैप यार्ड में रखा कबाड़ जलकर राख हो गया। शनिवार दोपहर बाद अचानक बागवानियां स्थित दवा कंपनी टेन स्टार के स्क्रैप यार्ड में आग लग गई। कंपनी में तैनात कर्मचारियों ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर जयपाल चंदेल टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे में उन्होंने आग पर काबू पा लिया। इस स्क्रैप यार्ड के साथ ऑटो मोबाइल व आवासीय कॉलोनी भी है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग ने तीन वाहन एक साथ लगा दिए चारों ओर से पानी डाल कर आग को बुझाया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी कुछ दिनों से बंद है। आग से करीब दो लाख का नुकसान होने का अनुमान है। उधर, इसकी पुष्टि एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।