{"_id":"66520965a0a5e8d6f6057b09","slug":"video-khatara-ma-dalfana-ka-jana-nahara-ma-kama-haaa-pana-ta-bcana-thakha-jal-ka-rana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खतरे में डॉल्फिन की जान... नहर में कम हुआ पानी तो बेचैन दिखीं 'जल की रानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खतरे में डॉल्फिन की जान... नहर में कम हुआ पानी तो बेचैन दिखीं 'जल की रानी
लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नगर रेंज में नकहा ब्लॉक के चकई गांव के पास से होकर गुजरने वाली शारदा सहायक नहर का जलस्तर अचानक कम हो गया है। इसकी वजह से 12 से अधिक डॉल्फिन की जान खतरे में पड़ गई है। वन विभाग के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूटीआई, डब्ल्यूआईआई और स्वयंसेवी संस्था टीएसए ने डॉल्फिन को बचाने की कवायद शुरू कर दी है।
शनिवार सुबह नहर की पटरी से गुजर रहे ग्रामीणों ने नहर में डॉल्फिन को बार-बार पानी के बाहर कूदते देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सूचना मिलने पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी दबीर हसन, भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) विपुल मौर्य, वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई ) श्रुति सिंह, टर्टल सरवाइवल एलायंस (टीएसए) विशेषज्ञ शैलेंद्र सिंह और रेंजर अभय कुमार मल्ल मौके पर पहुंच गए। वन विभाग ने डॉल्फिन की जान बचाने के लिए सिंचाई विभाग से नहर में पानी बढ़ाने का अनुरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।