पीलीभीत के बिलसंडा में गोला स्टेट हाईवे पर गांव भीकमपुर में सोमवार को तड़के सड़क पर तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी। इससे घर की बाउंड्री और दरवाजा टूट गया। हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
सोमवार तड़के गोला स्टेट हाईवे पर करेली थाना क्षेत्र के गांव घुघौरा निवासी सलमान डीसीएम से भूसा भरने जा रहे थे। डीएसएम में मजदूर भी बैठे थे। डीसीएम तेज रफ्तार में चल रही थी। डीसीएम पहले बिजली पोल में टकराई। इसके बाद गांव भीकमपुर निवासी महेश के मकान में अनियंत्रित होकर जा घुसी। जिससे उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर 112 डायल और एंबुलेंस से घायल ड्राइवर को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।