{"_id":"66547bc13d9caca46b05a6d4","slug":"video-leader-of-opposition-jairam-thakur-verbal-attack-on-the-states-congress-govt","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बोला जुबानी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बोला जुबानी हमला
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह और सदर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जिस तरह से भाजपा को परेशान करने पर उतर आई है, उससे साफ है है कि कांग्रेस ने हार मान ली है। कांग्रेस के नीति विहीन नेता नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं की कोई काट नहीं खोज पा रहे हैं। इसलिए अब कांग्रेस सत्ता के दुरुपयोग पर उतर आई है। मेरी जनसभाओं में व्यवधान डाला जा रहा है। स्पीच के दौरान बिजली काटी जा रही है। कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पुलिस की ओर से दबिश करवाकर उन्हें परेशान करना चाहते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से बौखलाहट में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली मंडी में न होने पाए, इसके लिए सारे हथकंडे अपनाए गए। पड्डल ग्राउंड को अपने नेताओं के लिए तीन दिन के लिए बुक करवा दिया। अब जब प्रधानमंत्री पहले ही आ गए तो अब कांग्रेस रैली ही नहीं करना चाह रही। क्योंकि कांग्रेस संगठन ने हाथ खड़े कर दिए कि हम भाजपा के जैसे रैली कर ही नहीं सकते। अब कांग्रेस के नेता अलग-अलग जगह जनसभा कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने जो बड़ी-बड़ी बातें की थीं, आज वही उनके गले की फांस बन रही हैं। प्रदेश के लोग उन नेताओं का इंतजार कर रहे हैं, उनसे जवाब मांग रहे हैं। जिसका जवाब देते नहीं बन रहा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।