Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Una News
›
Retired soldier Shyam Sundar’s unique initiative—he has been providing free training to youth for army and police recruitment for the past four to five years.
{"_id":"6ae1ce07e1d772092204cc81","slug":"video-retired-soldier-shyam-sundars-unique-initiative-he-has-been-providing-free-training-to-youth-for-army-and-police-recruitment-for-the-past-four-to-five-years-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"ऊना: सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सुंदर की अनूठी पहल, चार-पांच साल से युवाओं को दे रहे सेना और पुलिस भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सुंदर की अनूठी पहल, चार-पांच साल से युवाओं को दे रहे सेना और पुलिस भर्ती का निशुल्क प्रशिक्षण
उपमंडल अंब के तहत पंचायत दियाड़ा के सेवानिवृत्त सैनिक श्याम सुंदर युवाओं के भविष्य को संवारने और उन्हें देश सेवा के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी उनका देश और समाज के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ है। पिछले चार-पांच वर्षों से वह क्षेत्र के युवाओं को सेना और पुलिस में भर्ती होने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी इस पहल से न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उनके भीतर अनुशासन, आत्मविश्वास और देश सेवा का जज्बा भी पैदा हो रहा है। श्याम सुंदर की दिनचर्या सुबह पांच बजे से शुरू हो जाती है। सुबह उठते ही वह मैदान की ओर रुख करते हैं, जहां युवाओं को भर्ती की तैयारी करवाते हैं। दियाड़ा पंचायत के अलावा आसपास के गांवों के युवक भी उनके पास प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। वह युवाओं को शारीरिक अभ्यास, दौड़ और भर्ती के लिए जरूरी फिटनेस संबंधी तैयारियां करवाते हैं, ताकि वे सेना और पुलिस में भर्ती होने के अपने सपने को साकार कर सकें।
श्याम सुंदर की मेहनत और युवाओं के प्रति समर्पण का परिणाम है कि पिछले चार-पांच वर्षों में उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाले करीब 14 से 15 युवा सेना और पुलिस में भर्ती होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन युवाओं की सफलता दूसरे युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।