Hindi News
›
Video
›
India News
›
After meeting his mother Rabri Devi, Tej Pratap Yadav gave this message to Tejashwi Yadav
{"_id":"6957e0b2552693fe260d1c85","slug":"after-meeting-his-mother-rabri-devi-tej-pratap-yadav-gave-this-message-to-tejashwi-yadav-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tej Pratap Yadav: RJD और परिवार में 'वापसी' करेंगे तेज प्रताप यादव? तेजस्वी को भी भाई की जरूरत!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tej Pratap Yadav: RJD और परिवार में 'वापसी' करेंगे तेज प्रताप यादव? तेजस्वी को भी भाई की जरूरत!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Fri, 02 Jan 2026 08:43 PM IST
Tej Pratap Yadav: क्या RJD में लौटने की तैयारी कर रहे हैं तेज प्रताप यादव? क्या राबड़ी आवास में फिर लौटेंगे लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप? तो आइए अपने इस वीडियो में हम आपको बताते है, आखिर यह सभी सवाल क्यों उठ रहे है। साथ ही बताएंगे कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि, RJD और परिवार में एक बार फिर से तेज प्रताप यादव की वापसी हो सकती है? आखिर क्यों और कैसे तेजस्वी और तेज प्रताप को एक दूसरे की जरूरत है?
बता दें कि, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का एक जनवरी को जन्मदिन था। परिवार और पार्टी से निष्कासित किए गए बड़े बेटे तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचकर मां राबड़ी देवी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मां राबड़ी देवी दुनिया की सबसे बड़ी ताकत हैं।
मां राबड़ी देवी से मिलाकात करने के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों को साझा करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट किया है। तेज प्रताप ने सबसे उपर लिखा- "जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हँसी, हर प्रार्थना, हर पल जो घर जैसा लगता है, आप ही की देन हैं। आपने तब भी घर को संभाला जब हमें यह भी नहीं पता था कि संभालना क्या होता है।"* तेज प्रताप ने आगे लिखा है कि राबड़ी देवी उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। जब वक्त बोझिल था और कोई देख नहीं रहा था, तब भी मां मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने अंत में लिखा, "कहते हैं ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां को भेजा।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।