सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Bihar Election 2025: Tejashwi attacks CM Nitish, stakes his claim on this issue before the elections!

Bihar Election 2025: CM नीतीश पर तेजस्वी का हमला, इस मुद्दे पर चुनाव से पहले ठोकी अपनी दावेदारी!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Tue, 17 Jun 2025 02:30 AM IST
Bihar Election 2025: Tejashwi attacks CM Nitish, stakes his claim on this issue before the elections!
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया और लोगों से "नया बिहार बनाने" के लिए एक साथ आने का आग्रह किया. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग बदलाव चाहते हैं.  इस मौके पर तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है, लेकिन मुख्यमंत्री कोमा में हैं और उन्हें राज्य की बिगड़ती स्थिति की बिल्कुल भी चिंता नहीं है.  तेजस्वी यादव ने नए पोर्टल के लॉन्च पर कहा, "जो भी पार्टी के लिए, पार्टी की विचारधारा के लिए, खास तौर पर नया बिहार बनाने के लिए स्वेच्छा से काम करना चाहते हैं वे इसके जरिए कर सकते हैं. बिहार में बेरोजगारी है, गरीबी है, पलायन है, प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है. सकारात्मक सोच के साथ नया बिहार बनाना है, 20 साल की कुशासन से मुक्ति दिलाने में सहयोग करेंगे."
16वीं जनगणना के लिए जाति गणना सहित राजपत्र अधिसूचना जारी होने पर उन्होंने कहा, "भाजपा वालों की कोई मंशा नहीं है, इसी डर से उन्होंने अब तक जनगणना नहीं कराई है. विपक्ष के दबाव में ऐसा हो रहा है. काम करना है तो करें, लोगों को भ्रमित न करें." तेजस्वी यादव ने कहा, "लोगों को आगे आना चाहिए और इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए नया बिहार बनाने में हमारा साथ देना चाहिए." तेजस्वी ने कहा कि पार्टी का संदेश और पहल सीधे लोगों तक पहुंचाने के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया है. उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ई-मेल आईडी का इस्तेमाल करके इस पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 'वो बिहार को चलाने में पूरी तरह विफल रहे हैं और अब उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।' उन्होंने दावा किया कि आरजेडी सत्ता में आई तो राज्य को विकास की दिशा में ले जाएगी। तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता से एक नई, जवाबदेह और विकासशील सरकार के लिए समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक हैं और अब हर बात का हिसाब होगा। तेजस्वी के इन आरोपों और घोषणाओं पर फिलहाल राज्य सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में पिछले 20 वर्षों में कोई भी बड़ा उद्योग स्थापित नहीं किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि '11 वर्षों से पीएम हैं लेकिन एक भी चीनी मिल शुरू नहीं करवा पाए।' उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार सिर्फ दिखावा है, जहां 'अच्छे अधिकारियों को हटाया जाता है और गलत लोगों को रखा जाता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Weather Update: Delhi-NCR को मिलेगी राहत या यूपी-बिहार जैसा हाल? Today Weather | IMD Alert

16 Jun 2025

Evacuation of Indians from Iran: ईरान सरकार भारतीयों को देगी सुरक्षित रास्ता,जल्द होगी वतन वापसी।

16 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: ईंदौर में राजा रघुवंशी की तेरहवीं विधि-विधान से संपन्न हुई।

16 Jun 2025

Helicopter Crash in Kedarnath: DGCA के मानकों की हुई अनदेखी,घोर लापरवाही का आरोप,पहले भी कई हादसे

16 Jun 2025

UPI New Rules: NPCI ने लागू किए नए बदलाव, UPI करना हो गया बेहद आसान। UPI Payment Rules

16 Jun 2025
विज्ञापन

Air India Flight Makes U-Turn: Hong kong से Delhi आ रही Air India की फ्लाइट वापस लौटी

16 Jun 2025

Air India Flight Makes U-Turn: हांगकांग से दिल्ली की फ्लाइट में खराबी की आशंका के बाद यू-टर्न लिया

16 Jun 2025
विज्ञापन

Love Jihad in Indore: लव जिहाद पर लाखों खर्च? इंदौर में Congress Councilor पर लगा आरोप

16 Jun 2025

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम आखिरी बार राजा के साथ कैमरे में कैद हुई, वीडियो में क्या दिखा?

16 Jun 2025

Helicopter Crash: केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए पायलट राजवीर सिंह के मासूम बच्चों का क्या होगा?

16 Jun 2025

Plane Crash in Ahmedabad: पूर्व CM विजय रुपाणी की पत्नी फूट-फूट कर रोने लगीं, वीडियो

16 Jun 2025

क्या आर्यन असारी के वीडियो में है एयर इंडिया विमान दुर्घटना का सच?

16 Jun 2025

विमान हादसे के बाद से नहीं मिल रहा ये फिल्ममेकर!

16 Jun 2025

दिल्ली-एनसीआर को मिली राहत, महाराष्ट्र में 8 की मौत!

16 Jun 2025

Plane Crash in Ahmedabad: पहले उड़ान भरी फिर हवा में अटकी,चेन्नई आ रही उड़ान वापस लौटी लंदन

16 Jun 2025

Israel Iran War: नेतन्याहू के डर से लापता हो गए खामेनेई! पूरा परिवार हमले के बीच गायब

16 Jun 2025

Pune Bridge Collapse : नदी पर बना पुल कैसे ढहा? लोगों ने बताया खौफनाक मंजर! | Breaking News

16 Jun 2025

Iran Israel War: इजरायली बमबारी से ईरान में आया भूकंप, परमाणु ठिकानों पर मिसाइलों की बौछार

16 Jun 2025

Plane Crash in Ahmedabad: तुर्की की कंपनी ने की थी प्लेन मेंटेनेंस में गड़बड़ी? अब नया खुलासा

16 Jun 2025

Ahmedabad Plane Crash: पिता के अंतिम संस्कार में आया बेटा खाक! फूट-फूट कर रो रही मां

16 Jun 2025

Heavy Rains and Landslides: इन राज्यों में IMD ने जारी किया पूरे हफ्ते तक भारी का बारिश अलर्ट!

16 Jun 2025

Weather Forecast 16 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala

16 Jun 2025

Pune Bridge Collapse : पणे पुल हादसे पर उद्धव गुट ने उठाई अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग!

16 Jun 2025

FIR against Sukanta Majumdar : सुकांत मजूमदार पर इस मामले में दर्ज हुई FIR, TMC-BJP में मचा घमासान

16 Jun 2025

Pune Bridge Collapse : पुणे पुल हादसे में मरने वालों का बढ़ा आंकड़ा, CRPF-NDRF ने संभाला मोर्चा!

16 Jun 2025

Plane Crash in Ahmedabad: DRF-SDRF के उप कमांडेट ने बताया, विमान हादसे का दिल दहलाने वाला सच !

16 Jun 2025

Air India Ruckus: दुबई से जयपुर की फ्लाइट में महिला ने काटा हंगामा, खराब सर्विस को लेकर नाराजगी।

15 Jun 2025

Pune Bridge Collapse : इंद्रायणी नदी पर बना पुल गिरने से दो लोगों की डूबने से मौत, 32 लोग घायल।

15 Jun 2025

Pune Bridge Collapse : पुणे में बड़ा हादसा, नदी पर बना पुल ढहा,फंसे लोग

15 Jun 2025

Pune Bridge Collapse Live: पुणे में बड़ा हादसा, नदी पर बना पुल ढहा,फंसे लोग | Monsoon |

15 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed