{"_id":"696bb3b8795ea36a3b0577c2","slug":"bmc-election-results-2026-who-will-be-the-new-mayor-of-mumbai-2026-01-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"BMC Election Results 2026: कौन होगा मुंबई का नया मेयर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BMC Election Results 2026: कौन होगा मुंबई का नया मेयर?
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Sat, 17 Jan 2026 09:37 PM IST
मुंबई की सियासत में बड़ा संदेश दे गए नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे… सवाल ये नहीं कि कौन जीता, सवाल ये है कि अब मुंबई का मेयर कौन बनेगा?
क्या सत्ता की सबसे बड़ी ताकत बन चुकी भाजपा मेयर की कुर्सी छोड़ेगी? क्या शिंदे गुट को मिलेगा मुंबई का पहला बड़ा सियासी तोहफा? और क्या सच में इस बार मुंबई का मेयर मराठी और हिंदू ही होगा? नई पीढ़ी के नेताओं की एंट्री के साथ… क्या मुंबई की राजनीति अब नए दौर में दाखिल हो चुकी है?
मुंबई नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों ने महानगर की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत दिया है। इस चुनाव में जहां भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, वहीं कई नए, युवा और चर्चित चेहरों की जीत ने यह साफ कर दिया कि मुंबई की जनता अब विकास, ईमानदारी और जमीनी नेतृत्व को प्राथमिकता दे रही है। भाजपा ने कुल 88 सीटें जीतकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है और अब सबसे बड़ा सवाल महापौर पद को लेकर खड़ा हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि क्या इस बार मुंबई महानगरपालिका का महापौर शिवसेना (शिंदे गुट) से होगा और क्या वह मराठी मूल का होगा। महायुति के भीतर संतुलन बनाए रखने के लिए यह अटकलें तेज हैं कि भाजपा महापौर पद शिवसेना को सौंप सकती है। इससे एक ओर गठबंधन मजबूत रहेगा, वहीं यह राजनीतिक संदेश भी जाएगा कि मुंबई का महापौर मराठी मूल का होगा, जो लंबे समय से एक संवेदनशील मुद्दा रहा है।
भाजपा की सबसे चर्चित विजेताओं में तेजस्वी अभिषेक घोसालकर का नाम सबसे ऊपर है। दहिसर के वार्ड नंबर 2 से उन्होंने 10 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की। खास बात यह है कि तेजस्वी ने महज एक महीने पहले, 15 दिसंबर को भाजपा जॉइन की थी और बेहद कम समय में पार्टी की पोस्टर गर्ल बनकर उभरीं।
तेजस्वी का राजनीतिक सफर संघर्षों से भरा रहा है। उनके पति की फेसबुक लाइव पर हुई हत्या ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर दिया था, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बावजूद तेजस्वी ने खुद को संभाला और जनता के बीच रहकर विश्वास जीता। उनकी जीत को राजनीतिक साहस, रणनीति और भावनात्मक जुड़ाव का नतीजा माना जा रहा है। अब वे भाजपा की ओर से महापौर पद की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
राजश्री शिरवाडकर: मराठी महिला नेतृत्व की मजबूत दावेदारी
वार्ड नंबर 172 से जीत दर्ज करने वाली राजश्री शिरवाडकर भाजपा की निष्ठावान और जुझारू मराठी महिला नेता हैं। अगर पार्टी आरक्षण के आधार पर महिला महापौर बनाने का फैसला करती है, तो राजश्री का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वे लंबे समय से स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रही हैं और जनता के साथ सीधा संवाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
मराठी फिल्म अभिनेत्री निशा पारुलेकर ने भी इस चुनाव में अपनी राजनीतिक पकड़ साबित की। वार्ड नंबर 25 से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ते हुए उन्होंने गठबंधन के भीतर बगावत और निर्दलीय चुनौती को मात दी। उनकी जीत ने यह दिखाया कि फिल्मी पहचान के साथ अगर जमीनी काम हो, तो जनता भरोसा जताने से पीछे नहीं हटती।
इस चुनाव में सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि अन्य दलों से भी मजबूत चेहरे सामने आए। एनसीपी की मर्जिया पठान और AIMIM की सहर यूनुस शेख ने अपने-अपने क्षेत्रों में जीत हासिल कर यह संदेश दिया कि मुंबई की राजनीति में अब युवा और अलग-अलग समुदायों के नेताओं के लिए भी जगह बन रही है। यह चुनाव महानगर की बदलती सामाजिक-राजनीतिक तस्वीर को दर्शाता है।
चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ कहा कि मुंबई का मेयर मराठी और हिंदू होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने विकास और ईमानदारी को केंद्र में रखकर चुनाव लड़ा और जनता ने उसी पर मुहर लगाई। फडणवीस ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में अगर कोई राजनीतिक ‘ब्रांड’ है, तो वह सिर्फ बालासाहेब ठाकरे हैं और विकास-प्रधान राजनीति ही जनता का भरोसा जीतती है।
कुल मिलाकर, मुंबई नगर निगम चुनाव 2026 ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महानगर की राजनीति अब नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि महापौर की कुर्सी किसे मिलती है और महायुति किस तरह का राजनीतिक संदेश मुंबई से पूरे महाराष्ट्र को देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।