Hindi News
›
Video
›
India News
›
CM Mohan Yadav's son's wedding is being held with great pomp, the wedding procession moves out dancing and sin
{"_id":"692c2d4249516eddd50f7daa","slug":"cm-mohan-yadav-s-son-s-wedding-is-being-held-with-great-pomp-the-wedding-procession-moves-out-dancing-and-sin-2025-11-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"CM Mohan Yadav Son Wedding: CM मोहन यादव के बेटे की धूमधाम से हो रही शादी, नाचते-गाते निकली बारात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CM Mohan Yadav Son Wedding: CM मोहन यादव के बेटे की धूमधाम से हो रही शादी, नाचते-गाते निकली बारात
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: श्रुति Updated Sun, 30 Nov 2025 05:10 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंच पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता यादव पारंपरिक रस्मों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन पूरी शाही पारंपरिक वेशभूषा में वरमाला और अन्य रस्मों के बीच सामूहिक विवाह के मंच पर हैं. इनके साथ अन्य जोड़े भी शादी की रस्में निभा रहे हैं. फूलों से सजे मंच पर गर्मजोशी और उत्साह का माहौल है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे-बहू के साथ आज कुल 22 जोड़ों ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सात फेरे लिए। सभी विवाह स्थल पर घोड़े-बग्घियों पर सवार होकर निकले। सामूहिक सम्मेलन में 22 जोड़े के दूल्हा-दुल्हन दोनों और 44 परिवार के 25-25 लोगों को आमंत्रित किया गया है। कोई ज्यादा भी लाना चाहे तो उस पर कोई रोक नहीं लगाई गई। सभी वर एक साथ तोरण मार मंडप में बैठेंगे। मुख्यमंत्री के मित्र एवं परिवार के सदस्य रवि सोलंकी ने बताया सभी मेहमानों से उपहार नहीं लाने का आग्रह किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।