Hindi News
›
Video
›
India News
›
Delhi MCD Election 2025: Voting underway for 12 MCD seats, including CM Rekha Gupta's seat.
{"_id":"692bcca9382ab48b930739a7","slug":"delhi-mcd-election-2025-voting-underway-for-12-mcd-seats-including-cm-rekha-gupta-s-seat-2025-11-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Delhi MCD Election 2025 : 12 सीटों पर एमसीडी के लिए मतदान जारी, CM रेखा गुप्ता की सीट पर भी मतदान।","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi MCD Election 2025 : 12 सीटों पर एमसीडी के लिए मतदान जारी, CM रेखा गुप्ता की सीट पर भी मतदान।
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Sun, 30 Nov 2025 10:18 AM IST
Link Copied
देश की राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम की 12 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. चुनाव आयोग ने 12 नगर पार्षदों के रिक्त पदों को भरने के लिए एमसीडी उपचुनाव की तारीखों का पहले ही ऐलान कर दिया था. अधिसूचना जारी होने और नामांकन शुरू होने की तिथि 3 नवंबर और मतदान की तिथि 30 नवंबर रखी गई थी. 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई, जिसमें 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. नतीजे 3 दिसंबर को घोषित होंगे.विधानसभा चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद बीजेपी की यह पहली परीक्षा है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इस चुनाव में रेखा गुप्ता और उनकी टीम ने काफी मेहनत की है. यही वजह है कि पार्टी को भी अच्छे परिणामों की उम्मीद है. एमसीडी चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच है.ये नतीजे बताएंगे कि बीजेपी निगम पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाई है या नहीं. BJP ने लगातार तीन बार MCD पर राज किया था, लेकिन 2022 में AAP ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया था.
इन सीटों पर होनी है वोटिंग
मुंडका
शालीमार बाग
अशोक विहार
चांदनी चौक
चांदनी महल
द्वारका
दिचाऊं कलां
नारायणा
संगम विहार
दक्षिणपुरी
ग्रेटर कैलाश सीट
विनोद नगर
दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर आज उपचनुाव हो रहे हैं. वोटिंग सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो चुकी है. इस उपचुनाव के लिए दिल्ली राज्य चुनाव आयोग की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है. आज 6.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. 51 उम्मीदवारों का भाग्य आज के मतदान से तय होगा, आज हुई इस वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे. इसमें ही पता चलेगा की बीजेपी अपनी पहली परीक्षा में पास होती है या फिर नहीं.उपचुनाव रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. चुनाव आयुक्त विजय देव ने मतदाताओं ने अपील की है कि मतदान में हिस्सा लें और लोकतंत्र के पर्व को मनाए. एमसीडी के इस चुनाव में सीएम रेखा गुप्ता भी मतदान करेगी. शालीमार बाग में जिस वार्ड से वह पार्षद थी उसमें भी उनके सीएम बनने से रिक्त हुई सीट पर चुनाव हो रहा है.मतदान प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-आधारित, सुलभ और निर्बाध बनाने के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। 6.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आयोग ने उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग से लेकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं तक के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। आयोग की कोशिश है कि मतदाता बिना किसी परेशानी और बिना किसी भय के मतदान कर सकें। उपचुनाव रविवार को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा। आयोग के मुताबिक, यह उपचुनाव राजधानी में संचालित स्थानीय निकाय व्यवस्था की पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बनाए रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आयोग का कहना है कि 12 वार्डों में मतदाता संख्या भले सीमित हो, लेकिन राजधानी की नगर सेवाओं, स्थानीय नेतृत्व की जवाबदेही और वार्ड स्तर पर विकास की रफ्तार के लिहाज से यह उपचुनाव अहम साबित होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।