सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   How much has CM Nitish Kumar's wealth increased in 20 years?

20 साल में सीएम नीतीश कुमार की दौलत कितनी बढ़ी?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Thu, 20 Nov 2025 04:22 PM IST
How much has CM Nitish Kumar's wealth increased in 20 years?
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद गुरुवार का दिन राज्य की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के नाम रहा। इस समारोह में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। खास बात यह है कि नीतीश कुमार ने इस बार रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, भारत के इतिहास में यह दुर्लभ उपलब्धि है।
इस मौके पर यह जानना बेहद महत्वपूर्ण है कि नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं?, उनकी कुल संपत्ति कितनी है?, पिछले बीस वर्षों में उनकी संपत्ति बढ़ी या घटी?, और क्या उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला भी है?

नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे हैं?

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बिहार के बख्तियारपुर में हुआ। 74 वर्षीय नीतीश का परिवार साधारण पृष्ठभूमि से आता है। उनके पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और माता परमेश्वरी देवी गृहिणी थीं।
कुर्मी (पिछड़ी) जाति से आने वाले नीतीश की शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई और आगे चलकर उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।
इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने बिहार स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड में नौकरी की, लेकिन जल्द ही वे जेपी आंदोलन से जुड़े और राजनीति में आ गए। यह उनकी राजनीतिक यात्रा की महत्वपूर्ण शुरुआत थी।

नीतीश का परिवार

नीतीश कुमार का विवाह 22 फरवरी 1973 को मंजू कुमारी सिन्हा से हुआ, जो सरकारी स्कूल टीचर थीं। मंजू खुद भी इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थीं। 2007 में मंजू का निधन हो गया। नीतीश के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालांकि वे राजनीति से हमेशा दूरी बनाए रखते आए हैं। 2025 के चुनाव से पहले उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई गईं, लेकिन जदयू ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

2005 में सत्ता में आने से पहले नीतीश की कितनी संपत्ति थी?

2004 के लोकसभा चुनाव हलफनामे में नीतीश कुमार ने अपने पास कुल ₹43,18,464 की संपत्ति घोषित की थी। उनके पास 2000 मॉडल की मारुति 800 कार, 20 ग्राम सोना, जबकि पत्नी मंजू सिन्हा के पास लगभग 5 किलो चांदी और 5 गिन्नियां थीं। पति-पत्नी और बेटे के बैंक खातों में कुल ₹13,63,572 की चल संपत्ति दर्ज थी।

अचल संपत्ति में—
    •    बेटे निशांत के नाम नालंदा में 6+ एकड़ जमीन,
    •    पत्नी के नाम पटना में 2524 स्क्वॉयर फीट गैर कृषि भूमि,
    •    नीतीश के नाम नालंदा और बख्तियारपुर में जमीन और मकान,
    •    तथा नई दिल्ली में 1000 स्क्वॉयर फीट का घर शामिल था।

यह ऐसा समय था जब नीतीश केवल सांसद थे और मुख्यमंत्री नहीं बने थे।

2024 में नीतीश की कितनी संपत्ति है?

2024 विधान परिषद चुनाव के दौरान दायर हलफनामे के अनुसार, नीतीश कुमार के पास कुल ₹1,64,82,719 की संपत्ति है।
उनकी चल संपत्ति- ₹16,82,719
इनमें 2015 मॉडल फोर्ड ईकोस्पोर्ट, एसी, वॉशिंग मशीन, व्यायाम उपकरण आदि शामिल हैं।

अचल संपत्ति- ₹1,48,00,000
इसमें केवल दिल्ली का 1000 स्क्वॉयर फीट रिहायशी घर शामिल है। 2004 में इस घर की कीमत लगभग ₹11.69 लाख दिखाई गई थी, जो 2024 में बढ़कर ₹1.48 करोड़ हो गई।

ध्यान देने वाली बात यह है कि 2024 में नीतीश की अचल संपत्ति पहले की तुलना में काफी कम दिखती है क्योंकि अब उनके नाम पर केवल दिल्ली का मकान ही है।

बीस वर्षों में कितनी संपत्ति बढ़ी या घटी?
    •    2004: ₹43,18,464
    •    2012: ₹1,71,29,264
    •    2013: ₹2,44,13,569
    •    2015: ₹2,73,24,475
    •    2018: ₹3,09,83,431
    •    2024: ₹1,64,82,719

स्पष्ट है कि 2018 में संपत्ति चरम पर थी, लेकिन 2024 में यह लगभग 50% कम दर्ज की गई है।

क्या नीतीश पर कोई कर्ज या आपराधिक मामला है?

2024 की जानकारी के मुताबिक-
    •    उन पर कोई कर्ज नहीं है।
    •    2013 में उनके ऊपर एसबीआई का ₹46,000 का आवास ऋण था।
    •    वर्तमान में कोई आपराधिक मामला भी दर्ज नहीं है।

नीतीश कुमार आज जब रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेना, उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ उनकी जीवन यात्रा, शिक्षा और संपत्ति का यह पूरा विवरण उनके सार्वजनिक जीवन की पारदर्शिता को भी दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार लेंगे 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ

20 Nov 2025

Ayodhya Latest News: राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह पर इकबाल अंसारी ने क्यों कही ये बड़ी बात!

20 Nov 2025

Weather Forecast 20 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

20 Nov 2025

Gangster Anmol Bishnoi News: अनमोल बिश्नोई को NIA के इन सवालों का देना होगा जवाब, लिस्ट हुई तैयार

20 Nov 2025

BJP MLA Agnimitra Paul ON Mamata Banerjee: स्कूली बच्चों- महिला अपराध पर भाजपा विधायक का बड़ा खुलासा

20 Nov 2025
विज्ञापन

Congress on SIR: SIR पर राहुल गांधी के आरोपों का भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दिया ये करारा जवाब

20 Nov 2025

CG Naxal Encounter: हिडमा की मौत के बाद गांव में सरकारी सेवाएं हुई बहाल, क्या बोले गांव के लोग!

20 Nov 2025
विज्ञापन

Top Naxalite leader Devji killed: माडवी हिड़मा के बाद नक्सलियों का टॉप लीडर देवजी भी ढेर !

19 Nov 2025

Jubilee Hills By Election: कांग्रेस विधायक नवीन यादव ने छुए असदुद्दीन ओवैसी के पैर, AIMIM चीफ ने लगाया गले

19 Nov 2025

Bihar CM Oath Ceremony: आज क्या-क्या करेंगे नीतीश कुमार? कल 11:30 बजे शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह

19 Nov 2025

बढ़ने वाली है ठंड, इस दिन से बढ़ गिर जाएगा तापमान!

19 Nov 2025

आतंकी डॉ. उमर से जुड़े दो बड़े खुलासे

19 Nov 2025

अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जावद अहमद सिद्दीकी को 13 दिन की ED रिमांड, आधी रात में लगी अदालत

19 Nov 2025

Lakhimpur Kheri Bus Accident: लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, पुल पर दो बसें आमने सामने टकराईं; मची चीख-पुकार

19 Nov 2025

डॉ. उमर को लेकर अल-फलाह यूनिवर्सिटी के साथी डॉक्टरों का बड़ा खुलासा

19 Nov 2025

नीतीश आज बनेंगे NDA विधायक दल के नेता, मंत्रिमंडल पर भी बनी सहमति

19 Nov 2025

Weather Forecast 19 November 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

19 Nov 2025

Sandeep Dikshit ON SIR: SIR के मुद्दे पर संदीप दीक्षित ने चुनाव आयोग को जमकर घेरा, दागे तीखे सवाल!

19 Nov 2025

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार के साथ 2 दर्जन से अधिक मंत्री लेंगे शपथ, तैयारियां हुईं तेज!

19 Nov 2025

Imran Masood on Delhi Blast: इमरान मसूद ने विवादित बयान देकर बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, भाजपा हमलावर!

19 Nov 2025

Naxalite Hidma Encounter: सुरक्षा बलों के राडार पर कैसे आया नक्सली हिडमा बस्तर IG ने दी जानकारी!

19 Nov 2025

Imran Masood on Delhi Blast: इमरान मसूद आतंकियों को बताया गुमराह लोग, मचा सियासी बवाल!

19 Nov 2025

Naxalite Hidma Encounter: छत्तीसगढ़ के DGP ने क्यों बताया हिडमा के मारे जाने को बड़ी कामयाबी?

18 Nov 2025

Bihar Election Result 2025: JDU में शामिल होंगे कांग्रेस के जीते हुए सभी 6 विधायक?

18 Nov 2025

India Alliance: यूपी चुनाव में टूटेगा इंडिया गठबंधन! अखिलेश यादव को राहुल गांधी पर भरोसा नहीं?

18 Nov 2025

Bihar Election Results 2025: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने बताया बिहार में एनडीए को क्यों मिली बंपर जीत?

18 Nov 2025

Rohini Acharya Viral Video: रोहिणी ने फोन पर किसे सुनाया? वायरल हुआ वीडियो

18 Nov 2025

Shashi Tharoor on Sheikh Hasina Death Penalty: शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जानें पर क्या बोले शशि थरूर?

18 Nov 2025

रेजांग-ला की लड़ाई: 18 नवंबर 1962 की शौर्य गाथा! जब मेजर शैतान सिंह ने चीनी सेना रोकी

18 Nov 2025

जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश 10 दिन के लिए NIA की हिरासत में भेजा गया

18 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed