Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ind vs Eng ODI: A resounding victory the moment Ro-Ko stepped in; England's arrogance shattered!
{"_id":"6a570095ed77de46990c139b","slug":"ind-vs-eng-odi-a-resounding-victory-the-moment-ro-ko-stepped-in-england-s-arrogance-shattered-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ind Vs Eng ODI: RO-KO के आते ही धमाकेदार जीत, टूट गया इंग्लैंड का घमंड!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ind Vs Eng ODI: RO-KO के आते ही धमाकेदार जीत, टूट गया इंग्लैंड का घमंड!
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 15 Jul 2026 09:07 AM IST
Link Copied
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन वनडे में 6 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद आक्रामक रही और उसने 61 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल की घातक गेंदबाजी (4 विकेट) के आगे पूरी टीम 258 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि जो रूट ने इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक नाबाद 76 रनों की जुझारू पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बावजूद कप्तान शुभमन गिल की 80 रनों की कप्तानी पारी के दम पर मैच में वापसी की। गिल के हैमस्ट्रिंग के कारण रिटायर्ड हर्ट होने के बाद अक्षर पटेल (नाबाद 57) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अटूट साझेदारी कर 45.2 ओवर में जीत दिला दी। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने एजबेस्टन में 11 साल बाद कोई वनडे जीता है और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।