Hindi News
›
Video
›
India News
›
Ind vs Eng ODI: With Shubman out of the second match, will Rohit step in as captain again?
{"_id":"6a589e2a140a6ba7b608d454","slug":"ind-vs-eng-odi-with-shubman-out-of-the-second-match-will-rohit-step-in-as-captain-again-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ind vs Eng ODI: दूसरे मैच में शुभमन हुए बाहर, तो क्या रोहित फिर बनेंगे कप्तान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ind vs Eng ODI: दूसरे मैच में शुभमन हुए बाहर, तो क्या रोहित फिर बनेंगे कप्तान?
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Thu, 16 Jul 2026 02:32 PM IST
Link Copied
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बुलंद है, लेकिन कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस सबसे बड़ा सवाल बनी हुई है। पहले वनडे में 80 रन बनाने के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। अगर गिल फिट नहीं होते हैं तो भारतीय टीम को शीर्ष क्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। वहीं रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की शानदार वापसी भारत के लिए बड़ी राहत है, जबकि अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने भी टीम को अच्छा संतुलन दिया है। दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि हार के साथ ही सीरीज उसके हाथ से निकल जाएगी। भारतीय टीम की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होगी, जबकि इंग्लैंड वापसी की पूरी कोशिश करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।