Hindi News
›
Video
›
India News
›
India vs England 3rd ODI: Decider at Lord's; changes in Team India; match timing also changed
{"_id":"6a5c60113ce46aae190f8622","slug":"india-vs-england-3rd-odi-decider-at-lord-s-changes-in-team-india-match-timing-also-changed-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"India vs England 3rd ODI: लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबला, टीम इंडिया में बदलाव, मैच का समय भी बदला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India vs England 3rd ODI: लॉर्ड्स में निर्णायक मुकाबला, टीम इंडिया में बदलाव, मैच का समय भी बदला
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2026 10:56 AM IST
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में जो टीम यह मुकाबला जीतेगी वही ट्रॉफी अपने नाम करेगी। भारत ने लॉर्ड्स पर अपना पिछला वनडे 2004 में जीता था। इस मैदान पर टीम इंडिया ने अब तक 9 वनडे खेले हैं, जिनमें 4 जीत, 4 हार और 1 मुकाबला टाई रहा है। भारतीय समयानुसार मैच शाम 3:30 बजे शुरू होगा, जो पिछले मुकाबले से 2 घंटे पहले है।
लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे बल्लेबाजों की परीक्षा होगी। भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हो सकते हैं। रोहित शर्मा की नजर बड़ी पारी खेलकर टीम को सीरीज जिताने पर होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।