Hindi News
›
Video
›
India News
›
Indore Water Contamination: After the Bhagirathpura incident, shopkeepers are making tea with mineral water
{"_id":"695914c2a7fc3568730b6334","slug":"indore-water-contamination-after-the-bhagirathpura-incident-shopkeepers-are-making-tea-with-mineral-water-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Indore Water Contamination: भागीरथपुरा हादसे के बाद मिनरल वॉटर से चाय बना रहे दुकानदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indore Water Contamination: भागीरथपुरा हादसे के बाद मिनरल वॉटर से चाय बना रहे दुकानदार
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 03 Jan 2026 06:38 PM IST
Link Copied
Indore Water Contamination: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 15 लोगों की मौत होने के बाद अब वहां के रहवासी नल के पानी का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। हालांकि, रोज सुबह नल आते हैं, लेकिन लोग पानी नहीं भरते। नगर निगम ने इसके विकल्प के तौर पर इलाके में टैंकर लगा रखे हैं।
तो वहीं दूसरी ओर, बस्ती के चाय दुकानदारों की ग्राहकी भी इस संकट के कारण काफी कम हो गई थी। ग्राहकों का विश्वास फिर से जीतने के लिए दुकानदारों ने चाय बनाने के लिए मिनरल वॉटर का उपयोग शुरू कर दिया है। वे खरीदा हुआ बोतलबंद पानी केतली में डालकर गर्म कर रहे हैं और फिर उसमें दूध मिलाकर चाय तैयार कर रहे हैं।
दुकानदारों का कहना है कि उनकी दुकानों पर बीते एक सप्ताह से ग्राहकी में गिरावट आई है। लोगों को डर है कि भागीरथपुरा का पानी पीकर वे भी बीमार न पड़ जाएं। दुकानदार सूरज वर्मा ने बताया कि पहले पानी की दो-तीन पेटियां बिकती थीं, लेकिन अब सप्ताह भर से इनकी खपत तिगुनी हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।