Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rekha Arya Husband Controversy: What did the husband of Uttarakhand minister say about the girls of Bihar?
{"_id":"6957f026e4b9d0ea5401d574","slug":"rekha-arya-husband-controversy-what-did-the-husband-of-uttarakhand-minister-say-about-the-girls-of-bihar-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rekha Arya Husband Controversy: बिहार की लड़कियों पर उत्तराखंड की मंत्री के पति ने ये क्या कह दिया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rekha Arya Husband Controversy: बिहार की लड़कियों पर उत्तराखंड की मंत्री के पति ने ये क्या कह दिया?
अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: आदर्श Updated Fri, 02 Jan 2026 09:49 PM IST
उत्तराखंड की राजनीति में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक कथित बयान बीजेपी के लिए नया सियासी संकट बनकर उभरा है। इस बयान ने न सिर्फ विपक्ष को हमलावर होने का मौका दिया है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा को लेकर भी तीखी बहस छेड़ दी है। मामला सामने आने के बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और महिला कांग्रेस ने इसे महिलाओं का खुला अपमान बताते हुए बीजेपी और महिला सशक्तिकरण मंत्री की नैतिक जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह विवाद उत्तराखंड के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक बैठक के दौरान शुरू हुआ। इस बैठक में यूपी के बरेली निवासी और अक्सर विवादों में रहने वाले गिरधारी लाल साहू मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक अविवाहित कार्यकर्ता से कथित तौर पर ऐसा बयान कह दिया, जिसने सियासी भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साहू यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि “लड़कियों की कोई कमी नहीं है, बिहार में 20–25 हजार रुपये में शादी के लिए लड़कियां मिल जाती हैं।”
हालांकि, न्यूज18 और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से फैल रही है। वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी पर महिलाओं को वस्तु की तरह देखने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।
सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। आप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि इस वीडियो में बोलने वाला शख्स उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य का पति गिरधारी लाल साहू है। पोस्ट में दावा किया गया कि मंत्री के पति बिहार से 20–25 हजार रुपये में लड़कियां लाकर शादी कराने की बात कर रहे हैं। आप ने इसे महिला सम्मान पर बीजेपी की “असली सोच” करार दिया।
इसके बाद कांग्रेस भी हमलावर हो गई। कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया कि “बिहार में 20–25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं”, यह शर्मनाक बयान उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में महिला सशक्तिकरण मंत्री के पति ने दिया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि गिरधारी लाल साहू बिहार की बेटियों की कीमत लगा रहे हैं और उनकी खरीद-फरोख्त जैसी बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने इस मुद्दे को अंकिता भंडारी हत्याकांड से भी जोड़ते हुए कहा कि उत्तराखंड में पहले भी बीजेपी से जुड़े लोगों पर महिलाओं के शोषण के गंभीर आरोप लग चुके हैं।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि संघ-भाजपाइयों की यह सोच बेहद नीच है, जो देश और बिहार की मां-बहनों और बेटियों की “बाजार कीमत” लगाने की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी ही सोच का शिकार उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी भी हुई थी और सवाल उठाया कि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व कब तक चुप्पी साधे रहेगा।
मामला तूल पकड़ता देख गिरधारी लाल साहू ने अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक सामान्य चर्चा की थी, जिसे विरोधियों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनका दावा है कि उनके बयान को गलत संदर्भ में दिखाया जा रहा है और उनका उद्देश्य किसी भी महिला का अपमान करना नहीं था।
हालांकि, उनकी सफाई के बाद भी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल हो रहा है और बीजेपी पर महिला सम्मान को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।