Hindi News
›
Video
›
India News
›
Indore Water Contamination Death: Water is being supplied in Indore through rusty tankers
{"_id":"6958f9af5143f7f38f07e6ca","slug":"indore-water-contamination-death-water-is-being-supplied-in-indore-through-rusty-tankers-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Indore Water Contamination Death: इंदौर में जंग लगे टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indore Water Contamination Death: इंदौर में जंग लगे टैंकरों से हो रही पानी की सप्लाई, वीडियो वायरल
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: सुरेश शाह Updated Sat, 03 Jan 2026 04:42 PM IST
Indore Water Contamination Death: इंदौर के भागीरथपुरा में पानी सप्लाई के लिए एक खस्ताहाल जंग लगे टैंकर का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई है।
दरअसल, भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के चलते कई लोगों की मौत के बाद साफ पानी के नाम पर इस इलाके में टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। लेकिन, इन टैंकरों की हालत इतनी खराब है कि इनका पानी पीना भी मुश्किल है। टैंकर पर जंग लगे हुए साफ-साफ दिखाई दे रहे है।
इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बीमारी के फैलने से 10 मरीजों की मौत की जानकारी मिली है, जबकि भागीरथपुरा इलाके के निवासियों ने दावा किया है कि छह महीने के बच्चे सहित 16 लोगों की मौत हुई है।
बता दें कि, इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से लोगों की तबीयत बिगड़ने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत के साथ इलाज करा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।