Hindi News
›
Video
›
India News
›
PM Modi gave the mantra of Swadeshi to the people from Madhya Pradesh, told this method
{"_id":"68cacf555275cef7f407efad","slug":"pm-modi-gave-the-mantra-of-swadeshi-to-the-people-from-madhya-pradesh-told-this-method-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"PM Modi in MP: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश से दिया जनता को स्वदेशी का मंत्र,बताया ये तरीका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PM Modi in MP: पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश से दिया जनता को स्वदेशी का मंत्र,बताया ये तरीका
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साहिल सुयाल Updated Wed, 17 Sep 2025 08:40 PM IST
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने प्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की सौगात भी प्रदेश की जनता को दी। करीब 40 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आतंकवाद, पाकिस्तान, स्वास्थ्य, विकास, गरीबी और स्वदेशी पर बात की। पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी पर गर्व करने और उसे अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो खरीदें, उसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का पसीना होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे 2047 विकसित भारत बनाना है, जिसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। उन्होंने गर्व से कहो, ये स्वदेशी है का नारा भी लोगों से लगवाया।
पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी होती है। एमपी से ही 2023 में सिकल सेल स्क्रीन का कार्ड मिलना शुरू हुआ था। आज एमपी में ही एक करोड़ वां कार्ड दिया गया है। अब तक इस अभियान के तहत पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए है। आज लोग स्वस्थ हो जाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ हो जाएंगी।सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य है। हमारी सरकार गरीबों को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। समर्पण भाव से काम करने के कारण पिछले 11 साल के परिश्रम के कारण आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी के जीवन से बाहर आ गए हैं। समाज को नया आत्मविश्वास मिला है।
सरकार के सारे प्रयास गरीबों की जिंदगी बदलने वाली मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन योजना के आंकड़े सुनकर विदेशियों की आंखे फटी रह जाती हैं। आज भी इस योजना के तहत मुफ्त आनाज दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत जो राशि दी गई है, उसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर हैं। करोड़ों बहने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर नए व्यापार कर रही हैं। सरकार तीन करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं को ड्रोन दीदी और महिला सखी बनाकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।