Hindi News
›
Video
›
India News
›
Puri minor girl incident: Anger over police statement in Balanga case, government cornered!
{"_id":"688fd09d09f07a3114089b49","slug":"puri-minor-girl-incident-anger-over-police-statement-in-balanga-case-government-cornered-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Puri Minor Girl Incident: बलंगा कांड में पुलिस के बयान पर विपक्ष ने काटा बवाल, सरकार को घेरा!","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Puri Minor Girl Incident: बलंगा कांड में पुलिस के बयान पर विपक्ष ने काटा बवाल, सरकार को घेरा!
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Mon, 04 Aug 2025 02:41 AM IST
Link Copied
ओडिशा के पुरी में जिंदा जलाई गई लड़की की एम्स, दिल्ली में इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल पुलिस ने दावा किया है कि लड़की ने खुद आग लगाई, जबकि इससे पहले दावा किया जा रहा था कि कुछ बदमाशों ने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा है कि घटना में कोई दूसरा व्यक्ति शामिल नहीं था। एम्स दिल्ली में ही पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अब शव को एयरलिफ्ट कर पीड़िता के पैतृक स्थान ले जाया जाएगा।
ओडिशा पुलिस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि 'हम बालंगा मामले की पीड़ित लड़की की मौत से दुखी हैं। पुलिस ने इस मामले में विस्तृत जांच की और जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की को जलाने में कोई दूसरा व्यक्ति शामिल नहीं था।
हम अपील करते हैं कि घटना के बारे में कोई भी संवेदनशील टिप्पणी न करें।' बीती 19 जुलाई को 15 साल की नाबालिग को कथित तौर पर तीन अज्ञात बाइक सवारों द्वारा एक सुनसान जगह पर ले जाकर जिंदा जलाने का दावा किया गया था। घटना में पीड़िता 75 फीसदी तक जल गई थी। इसके बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीड़िता को एयरलिफ्ट कर एम्स दिल्ली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर ओडिशा में काफी हंगामा हुआ। विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को जमकर लताड़ा। अब पुलिस के दावे के बाद इस घटना में नया मोड़ आ गया है।
पीड़िता के पिता ने कहा कि 'मैं किसी पर उंगली नहीं उठाना चाहता। सभी ने मेरी बेटी के लिए दुआ की, चाहे वह किसी भी धर्म का हो। मैं किसी से नाराज नहीं हूं। मेरी बेटी मेरे भाग्य में ही नहीं थी। मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। मैं आपसे विनती करता हूं कि कृपया मुझे और मेरे परिवार को राजनीति से दूर रखें। जब तक वह हमारे साथ घर पर थी, सब ठीक था। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ।'
पीड़िता के चाचा ने कहा कि 'ऊपर वाले ने उसे हमसे छीन लिया है। अब हम किसी को दोष नहीं दे सकते। सरकार ने हमारी बहुत मदद की है। अस्पताल के डॉक्टर और पूरा स्टाफ बहुत अच्छा था। सभी ने अपना काम बखूबी किया है। हमें किसी से कोई दिक्कत नहीं है। पिता (हिम्मत अली) डिप्रेशन में चले गए हैं। वह कुछ भी कहने की हालत में नहीं हैं। उन्हें इस हालत में देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।