Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather Forecast: How will the weather be at your place today? | Weather Update | Amar Ujala
{"_id":"688e9f991caae101d6083d75","slug":"weather-forecast-how-will-the-weather-be-at-your-place-today-weather-update-amar-ujala-2025-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala
वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sun, 03 Aug 2025 05:00 AM IST
देशभर में बारिश का दौर जारी है। कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश को बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार बिहार में बारिश के चलते लोगों को मुश्किल भरे हालात का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जो पूरे सप्ताह जारी रहने की उम्मीद है।
आज दिल्ली में होने वाली बारिश के चलते लोगों को दफ्तर पहुंचने या वहां से लौटने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में कुछ हद तक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, रविवार को दिन में निकली धूप के कारण मौसम में एक बार फिर उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली के रोहिणी, पीतमपुरा, लक्ष्मीनगर, उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली में बारिश की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो 3 अगस्त को मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यूपी के मऊ, गाजीपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच, शाहजहांपुर, खेरी, बलिया, आजमगढ़, संतकबीर नगर, सीतापुर, गोंडा और गोरखपुर में भारी बारिश का अलर्ट है।
बिहार के कई इलाकों में आज मध्यम से लेकर भारी बारिश तक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश की राजधानी पटना सहित भागलपुर, बांका, बेगूसराय, मुंगेर, नवादा, गया, जमुई, मुंगेर, नालंदा, गया, कटिहार, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय में तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के सभी जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भिंड, शिवपुरी, मोरेना, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, अशोक नगर, सीहोर, होशंगाबाद, सागर, छतरपुर शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।