सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Heavy Rainfall Updates: Heavy rain warning in many states of the country, IMD issues red alert!

Heavy Rainfall Updates : देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 02 Aug 2025 07:00 AM IST
Heavy Rainfall Updates: Heavy rain warning in many states of the country, IMD issues red alert!
अगस्त महीने की शुरुआत में देश के कई हिस्से मौसमीय आपदा का सामना कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और बिहार सहित कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान लोगों को हल्की बारिश का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। अगस्त के पहले सप्ताह तेज बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में बारिश से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चंबल, सिंध, क्वारी और आसान नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर निकल गया है, जिसका असर ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और गुना जिलों पर पड़ा है।

इन जिलों में बाढ़ की भयावह स्थिति बनने से सेना लगानी पड़ी है। इस दौरान दो हेलीकॉप्टर के जरिए राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। राजस्थान में चंबल और पार्वती नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिससे राजस्थान के धौलपुर, कोटा, सवाई माधोपुर और करौली जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। धौलपुर में चंबल नदी 12 मीटर ऊपर बह रही है, जिससे कई इलाकों में पानी घुस आया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटी हैं। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बरेली समेत करीब 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। बारिश से जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 7 दिन देश के कई राज्यों में जमकर बादल बरसेंगे। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में अगले 7 दिन भारी बारिश का अनुमान है।

इस दौरान बिजली गिरने की संभावना भी जताई जा रही है और साथ ही तेज़ हवाएं भी चलेंगी। केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा, यनम और लक्षद्वीप में कई जगह 2-6 अगस्त तक गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, सौराष्ट्र और कोंकण के कई इलाकों में 1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अगस्त को तेज़ हवाओं और आंधी के साथ भारी बारिश का अनुमान है। 1-6 अगस्त के दौरान नागालैंड, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर में जमकर बादल बरसेंगे।

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, सिक्किम, ओडिशा और विदर्भ में भी कई जगहों पर 1-7 अगस्त के दौरान रुक-रूककर भारी बारिश हो सकती है  मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले 7 दिन देश के कई राज्यों में रुक-रूककर हल्की बारिश भी होती रहेगी। उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिमी भारत, दक्षिण भारत और पूर्व-मध्य भारत के कई राज्यों में 2 से 7 अगस्त के दौरान हल्की बारिश होती रहेगी, जिससे तापमान नहीं बढ़ेगा और मौसम सुहावना बना रहेगा। इस दौरान कई जगह आंधी, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। बात अगर बिहार के मौसम की करें, तो यहां मानसून का असर साफ देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने पटना, गया, जमुई, औरंगाबाद समेत 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में स्थिति और खराब होने की आशंका जताई है। वज्रपात और नदियों का जलस्तर बढ़ने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Malegaon Blast Case: मालेगांव मामले में बरी हुए समीर कुलकर्णी ने बताया कैसे उनके ऊपर हुआ अत्याचार!

02 Aug 2025

Illegal conversion case: छांगुर बाबा की मुश्किलें बढ़ीं, किन लोगों का नाम कबूला?

01 Aug 2025

Chandra Grahan 2025 Date Time: इस दिन लगेगा साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए तारीख और समय

01 Aug 2025

Himachal Landslide Update: भारी बारिश और भूस्खलन से हिमाचल में कई सड़कें बाधित

01 Aug 2025

Donald Trump Tariffs: ट्रंप के टैरिफ की घोषणा से घट सकती है जीडीपी की रफ्तार!

01 Aug 2025
विज्ञापन

Prajwal Revanna Rape Case: नौकरानी से रेप का दोषी अब रो रहा, रेवन्ना के बुरे दिन शुुरु

01 Aug 2025

Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना दोषी करार, 2 अगस्त को होगी सजा

01 Aug 2025
विज्ञापन

SSC Exam Students Protest: हजारों छात्रों का गुनहगार कौन? SSC में कौन कर रहा धांधली

01 Aug 2025

राहुल गांधी ने दिया ट्रंप का साथ, थरूर समेत कांग्रेस के इन नेताओं ने बनाई दूरी!

01 Aug 2025

भारत ने अमेरिकी F-35 खरीदने से किया इनकार, ट्रंप के टैरिफ का है ये जवाब?

01 Aug 2025

ED का अनिल अंबानी को समन, छापेमारी के एक हफ्ते बाद किया गया तलब

01 Aug 2025

Malegaon Bomb Blast: कैसे बरी हो गए प्रज्ञा ठाकुर समेत 7 आरोपी? जानिए वजह

01 Aug 2025

Priyanka Gandhi on Operation Sindoor: लोकसभा में राजनाथ सिंह और अमित शाह पर जमकर भड़कीं प्रियंका गांधी

01 Aug 2025

Bihar Voter List: आ गई SIR वाली वोटर लिस्ट, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

01 Aug 2025

भारत के किन सेक्टर्स पर पड़ेगा Trump के Tariff का असर? देखें पूरी सूची

01 Aug 2025

CM नीतीश ने मिड डे मील के रसोइयों समेत इन लोगों को दिया बड़ा तौफा

01 Aug 2025

Delhi-NCR Rain Update: दिल्ली में भयंकर बारिश का नया Alert, अब?| Heavy Rain Alert | Weather News |

01 Aug 2025

Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपियों के बरी होने पर ओवैसी ने सरकार को घेरा!

01 Aug 2025

Heavy Rainfall Updates : इन राज्यों में होगी भारी से अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट!

01 Aug 2025

Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा बरी, बहन ने सुनाया दर्दनाक किस्सा!

01 Aug 2025

MP Heavy Rainfall Updates : मध्य प्रदेश में भीषण बारिश से बाढ़ का कहर जारी ,कई जिलों में रेड अलर्ट!

01 Aug 2025

Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपियों के बरी होने पर महबूबा को क्यों है आपत्ति?

01 Aug 2025

Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट मामले में आया फैसला, दिग्विजय सिंह ने किया चौंकाने वाला दावा!

01 Aug 2025

Bihar Election 2025: शेरघाटी में कौन से चुनावी मुद्दे हावी? नेताओं में हुई तीखी बहस

31 Jul 2025

Parliament Monsoon Session: संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, मोदी और राहुल में किसका पलड़ा भारी?

31 Jul 2025

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव को तेज प्रताप ने दी खुली चुनौती, महुआ में कर दिया बड़ा एलान

31 Jul 2025

Modi Cabinet Decision: 20वीं किस्त से पहले बढ़ गया किसानों की इस स्कीम का बजट!

31 Jul 2025

ट्रंप की किस बात का राहुल गांधी ने दिया समर्थन, मोदी सरकार को घेरा

31 Jul 2025

बिहार की वोटर लिस्ट में आपका नाम रह गया है या हट गया, कैसे करें पता?

31 Jul 2025

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी ने संसद में बताया- आतंकवाद के खिलाफ कांग्रेस सरकार ने क्या कार्रवाई की?

31 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed