Hindi News
›
Video
›
India News
›
Raja Raghuvanshi Murder Case: Grandmother of the accused in Indore couple case said something big | Indore Cou
{"_id":"684a89eeac18a7652408b9ba","slug":"raja-raghuvanshi-murder-case-grandmother-of-the-accused-in-indore-couple-case-said-something-big-indore-cou-2025-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर कपल केस में आरोपी की दादी ने कह दी बड़ी बात | Indore Couple","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर कपल केस में आरोपी की दादी ने कह दी बड़ी बात | Indore Couple
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: श्रुति Updated Thu, 12 Jun 2025 01:33 PM IST
राजा और सोनम केस में नए-नए मोड़ और खुलासे हो रहे है, अब आरोपी राज की दादी का बयान भी सामने आया है राज की दादी रामलली का कहना है कि उसका पौता निर्दोष है। वह ऐसा नहीं कर सकता है। उसे फंसाया गया है। स्थानीय पुलिस भी गांव में राज के बारे में पूछताछ करने पहुंची थी। इसके अलावा इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल राज कुशवाहा के चाचा के बयान से नया मोड़ आ गया है। चाचा भूपेंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। राज की नौकरी से ही परिवार का भरण पोषण होता है। सोनम के पिता की फैक्टरी में राज नौकरी करता है। इन हालातों में सोनम और राज के बीच प्रेम प्रसंग कैसे हो सकता है? राज को सोनम किसी हालत में पसंद नहीं कर सकती। उसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी वजह से उसे फंसाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, मेघालय पुलिस की एसआईटी ने पूछताछ के दौरान सीसीटीवी फुटेज, खून से सनी जैकेट, रेनकोट और अन्य सबूतों को सोनम के सामने रखा। साथ ही, प्रेमी राज कुशवाहा से भी उसका आमना-सामना करवाया। इसके बाद सोनम ने गुनाह कबूल करते हुए कहा कि राज व तीन अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।