सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Rajnath Singh on Nehru: Defence Minister said that Nehru wanted to build Babri Masjid, Patel stopped it.

Rajnath Singh on Nehru: रक्षा मंत्री ने कहा बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, पटेल ने रोका।

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: अभिलाषा पाठक Updated Wed, 03 Dec 2025 09:40 AM IST
Rajnath Singh on Nehru: Defence Minister said that Nehru wanted to build Babri Masjid, Patel stopped it.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू सार्वजनिक धन से यानी सरकारी पैसों अयोध्या में बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहते थे, लेकिन सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ने दिया। गुजरात के सडली गांव में आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने पटेल की भूमिका और उनके विचारों को विस्तार से बताया।राजनाथ सिंह ने कहा कि नेहरू ने सार्वजनिक धन से बाबरी मस्जिद बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन पटेल ने साफ मना कर दिया। उन्होंने आगे दावा किया कि नेहरू ने पटेल के निधन के बाद उनके स्मारक के लिए जनता द्वारा जुटाए गए धन को कुएं और सड़कों के निर्माण में खर्च करने का सुझाव दिया था, जो उनकी विरासत को दबाने की कोशिश थी। रक्षा मंत्री ने कहा कि पटेल सच्चे अर्थों में उदार और निष्पक्ष नेता थे, जिन्होंने कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की।कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि सोमनाथ मंदिर को पुनर्निर्माण के लिए सरकार से एक भी पैसा नहीं लिया गया था, क्योंकि पूरा धन जनता से आया था। उन्होंने कहा कि इसी तरह अयोध्या में राम मंदिर भी पूरी तरह जनता के सहयोग से बना है और यह वास्तविक धर्मनिरपेक्षता का उदाहरण है।

सिंह ने दावा किया कि कांग्रेस के 1946 के अध्यक्ष चुनाव में अधिकतर प्रस्ताव पटेल के पक्ष में थे, लेकिन महात्मा गांधी के अनुरोध पर पटेल ने अपना नाम वापस ले लिया और नेहरू अध्यक्ष बने, जिसके बाद वह प्रधानमंत्री बने।रक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतों ने वर्षों तक पटेल की विरासत को दबाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनवाकर पटेल को वह सम्मान दिलाया जो उन्हें पहले मिलना चाहिए था। सिंह ने आरोप लगाया कि नेहरू ने खुद को भारत रत्न दिया, लेकिन पटेल को उस समय यह सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट दिखाता है कि उस समय उनकी विरासत को नजरअंदाज किया गया।राजनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर के विलय पर पटेल की सलाह मान ली जाती तो कश्मीर समस्या लंबे समय तक देश के लिए बोझ नहीं बनती। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर पटेल ने कड़े कदम उठाए, जैसे हैदराबाद के विलय में किया गया सख्त निर्णय। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भी ऑपरेशन सिंदूर में इसी मजबूत रुख का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भारत किसी को उकसाता नहीं, लेकिन उकसाए जाने पर जवाब देना अच्छी तरह जानता है।


रक्षा मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाना आसान नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने यह कदम उठाकर कश्मीर को सही मायनों में भारत से जोड़ा। सिंह ने कहा कि भारत आज दुनिया में अपनी शर्तों पर बात कर रहा है और तेजी से आर्थिक व सामरिक शक्ति बन रहा है। उन्होंने कहा कि पटेल का सपना ‘वन इंडिया, बेस्ट इंडिया’ अब मजबूत रूप में साकार हो रहा है। ‘यूनिटी मार्च’ सरदार पटेल के 150वें जन्म वर्ष पर करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ओवैसी ने क्यों किया भारतीयों की प्राइवेसी खतरे में होने का दावा?

03 Dec 2025

देश के कई एयरपोर्ट्स पर चेक-इन सिस्टम फेल

03 Dec 2025

8th Pay Commission: DA Hike पर बड़ी खबर! पेंशनर्स और केंद्रीय कर्मचारियों को राहत!

02 Dec 2025

Imran Khan Death: पाकिस्तान में कर्फ्यू, जेल तोड़ने की तैयारी! आसिम मुनीर के छूटे पसीने

02 Dec 2025

Bihar Vidhansabha Session: प्रेम कुमार को नीतीश कुमार ने इस अंदाज में बिठाया, वीडियो वायरल

02 Dec 2025
विज्ञापन

Delhi Blast Update: दिल्ली धमाके का नेपाल-तुर्किए कनेक्शन, चैरिटी के नाम पर ISI का ये प्लान! | IB

02 Dec 2025

Bihar Vidhansabha 2025: कौन है बिहार की नई MLA विभा देवी जो नहीं पढ़ पाई हिंदी में शपथ?

02 Dec 2025
विज्ञापन

Bihar Vidhansabha Speaker: BJP के डॉ. प्रेम कुमार बने विधानसभा अध्यक्ष, 9 बार लगातार जीते।

02 Dec 2025

Sanchar Saathi App Explained: क्या Pegasus जैसा है संचार साथी एप? जानिए नए एप का सच

02 Dec 2025

Karnataka Congress Crisis: डीके शिवकुमार के साथ सिद्धारमैया की नाश्ते पर क्या हुई बात?

02 Dec 2025

Indigo Flight Emergency Landing: कुवैत से हैदराबाद जा रही फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी।

02 Dec 2025

Weather Update: दिल्ली-UP में कितना गिरा पारा, शीतलहो और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी। IMD Alert

02 Dec 2025

Putin India Visit 2025: अपने साथ भारत क्या-क्या ला रहे हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन?

02 Dec 2025

Maharashtra Civic Elections: पहले चरण का मतदान जारी,महायुति और MVA के बीच कड़ा मुकाबला।

02 Dec 2025

India Opened Airspace For Pak: पाक प्रोपेगैंडा फेल, श्रीलंका के लिए भारत ने पाक को दिया एयरस्पेस।

02 Dec 2025

देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल

02 Dec 2025

बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस का सफल कॉम्बैट-लॉन्च

02 Dec 2025

देखिए क्या कहती है आपकी राशि

02 Dec 2025

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया को नाश्ते पर बुलाया

02 Dec 2025

चंडीगढ़ में लॉरेंस के करीबी इंदरप्रीत पैरी की हत्या

02 Dec 2025

पीएम मोदी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की बात, दिया मदद का भरोसा

02 Dec 2025

Parliament Winter Session: महंगाई का करंट! पान मसाला और गुटखा पर बड़ा फैसला

01 Dec 2025

Parliament Winter Session: कांग्रेस सांसद कुत्ता लेकर पहुंची संसद, फिर बीजेपी ने जो...

01 Dec 2025

Bengal SIR Update: EC के दफ्तर के बाहर BLO's का विरोध प्रदर्शन, हुआ खूब हंगामा | SIR Controversy

01 Dec 2025

डीएम साहब पहुंचे चपरासी के घर शादी समारोह में, थाम लिया माइक,फिर जो हुआ देखते रह गए लोग!

01 Dec 2025

धार में किसानों का महाआंदोलन, हजारों की तादाद में किसान सड़कों पर उतर आए हैं। जानें किसानों की क्या मांग हैं

01 Dec 2025

MP के रायसेन जिले में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना जर्जर पुल अचानक से गिरा, चार लोग घायल

01 Dec 2025

भाजपा ने शुरू की कार्यकर्ताओं की जनसुनवाई, पूरे प्रदेश से जनसुनवाई में पहुंचे कार्यकर्ता

01 Dec 2025

BDO से विधायक बने गौतम कृष्ण दोस्त की गाड़ी से पहुंचे सदन, अलग अंदाज में पहुंचे विधानसभा

01 Dec 2025

पिता Dharmendra के निधन के बाद Sunny Deol का Social Media पर पहला Reaction | Hema Malini |Bobby Deol

01 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed